सांसद इमरान बोले: यूपी चुनाव में कांग्रेस 105 से ज्यादा सीटों पर लड़ेगी, 2017 में भी हम इतने पर ही लड़े थे
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी 105 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने सपा नेताओं को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। वह अपनी पार्टी की बात मजबूती से रखते रहेंगे और भाजपा के खिलाफ ईमानदारी से लड़ाई लड़ेंगे।
विस्तार
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की सीटों को लेकर बड़ा बयान दिया है। न्यूनतम सीटों के सवाल पर उन्होंने कहा, “105 सीटें नहीं, 105 से ऊपर। 2017 में हमने 105 सीटों पर चुनाव लड़ा था, तब हमारी स्थिति बहुत कमजोर थी, लेकिन अब हम बहुत मजबूत स्थिति में हैं।”
#WATCH | Delhi: "105 seats nahi, 105 se upar. 105 seats toh humney 2017 mein ladi thi, tab hum bohot kamzor sthiti mein they, par ab hum bohot mazboot sthiti mein hain..." says Congress MP Imran Masood on being asked about the minimum number of seats for the Congress party in the upcoming Uttar Pradesh elections
— ANI (@ANI) November 27, 2026विज्ञापन
इमरान मसूद का सपा नेताओं को जवाब
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उन्हें सपा नेताओं से किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। अपनी पार्टी के लिए लड़ना और उसकी बात रखना उनका अधिकार है और वह ऐसा करते रहेंगे।
मसूद ने कहा, “अगर मैं आपकी हर बात मानता रहूं, आपके दिए हुए टुकड़े स्वीकार कर सिर झुकाकर चलता रहूं, तभी अच्छा हूं? क्या भाजपा को हराने का पूरा बोझ हम अपने कंधों पर लेकर चलें और खुद को समर्पित कर दें, तभी हम अच्छे हैं? अगर लड़ाई लड़नी है तो ईमानदारी से लड़िए।” उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी के लिए बोल रहे हैं और आगे भी बोलते रहेंगे।
