फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Heatwave Alert Temperature May Cross 45°C in Many Districts Today Health Department Issues Advisory

यूपी: आज कई जिलों में 45 के पार जा सकता है पारा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट; सुबह से लू जैसी हवा

Wed, 11 Jun 2025 12:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 11 Jun 2025 12:30 PM IST
सार

UP Heatwave Alert:यूपी में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों के लिए अलर्ट जारी किया है। आज पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में मामूली राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
UP Heatwave Alert Temperature May Cross 45°C in Many Districts Today Health Department Issues Advisory
लू से परेशान दिखे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

UP Weather News: यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को झांसी का तापमान 46 डिग्री के पार निकल गया। प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा ऐसे शहर रहे जहां तापमान 43 डिग्री के पार रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में भीषण गर्मी पड़ सकती है। पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में जरूर मौसम मंगलवार की तुलना में थोड़ा बेहतर हो सकता है। 

विज्ञापन


हीटवेब की चेतावनी के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
 प्रदेश में हीटवेब की चेतावनी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी अस्पतालों के अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि हीटवेब के मरीजों के लिए कूलिंग वार्ड तैयार रखा जाए। उनके उपचार संबंधी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। दवा, जांच आदि के माकूल इंतजाम रखे जाएं। अन्य वार्डों में भी कूलर, पंखे और एसी को नियमित रूप से संचालित किया जाए। बिजली नहीं होने की स्थिति में जनरेटर सुविधा दी जाए।

विज्ञापन

पूर्वी यूपी में मौसम में मामूली बदलाव 

 समूचा उत्तर प्रदेश प्रचंड गर्मी की चपेट में है। आसमान से बरस रही आग झुलसाने वाली तपिश दे रही है। मंगलवार को बुंदेलखंड, आगरा मंडल और दिल्ली एनसीआर के जिले सर्वाधिक गरम रहे। झांसी में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। 12 जिलों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ज्यादा रहा। इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के लिए कुछ राहत के संकेत दिए हैं। यहां 11 से 12 जून के बीच हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में अभी राहत की उम्मीद नहीं हैं। अगले दो दिन तक यहां लू चलने के संकेत हैं।

भीषण गर्मी के चलते नौ बजे के बाद ही घर से निकलना भारी पड़ रहा है और दोपहर आते-आते खून सूखा देने वाली गर्मी महसूस हो रही है। प्रयागराज में 10 जून का दिन पिछले तीन साल में सबसे अधिक गर्म रहा। अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ, आगरा, बांदा, वाराणसी, बुलंदशहर में भी तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। लखनऊ में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

लू चलने का अलर्ट जारी 

बुधवार से पूर्वी यूपी में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी से उठे नमी के असर से 11 से 12 जून के बीच पूर्वांचल के जिलों में गरज चमक और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में अगले एक दो दिन लू चलने के साथ-साथ रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहने की संभावना है।- वरिष्ठ वैज्ञानिक, अतुल कुमार सिंह, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ
विज्ञापन

बुंदेलखंड के जिलों में लू चलने की चेतावनी

मौसम विभाग ने बुधवार को पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के 17 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर शामिल हैं।

43 डिग्री से ज्यादा गर्म जिले

झांसी 46
उरई 45.2
आगरा 45.1
बांदा 44.8
कानपुर देहात 44.6
हमीरपुर 44.6
कानपुर शहर 43.9
इटावा 43.4
प्रयागराज 44.3
अलीगढ़, वाराणसी, बलिया 43
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed