फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Three thousand buses will run from Delhi to Purvanchal from November 2, both ordinary and AC buses included

यूपी : दो नवंबर से दिल्ली से पूर्वांचल के लिए चलेंगी तीन हजार बसें, साधारण व एसी दोनों तरह की बसें शामिल

Fri, 29 Oct 2021 10:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Oct 2021 10:10 AM IST
सार

ये बसें वाया लखनऊ और कानपुर होते हुए पूर्वांचल के जिलों को जाएंगी। इन बसों के बेहतर संचालन के लिए प्रबंध निदेशक नवदीप रिणवा ने सभी क्षेत्रीय व सेवा प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
UP: Three thousand buses will run from Delhi to Purvanchal from November 2, both ordinary and AC buses included
यूपी रोडवेज की बसें

विस्तार

परिवहन निगम दिवाली से छठ पूजा तक स्पेशल साधारण व एसी बसें चलाएगा। दस दिनों तक चलने वाली इन विशेष बसों की शुरुआत दो नवंबर से होगी। दिल्ली से पूर्वांचल के लिए 3000 विशेष बसों का संचालन होगा। ये बसें वाया लखनऊ और कानपुर होते हुए पूर्वांचल के जिलों को जाएंगी। इन बसों के बेहतर संचालन के लिए प्रबंध निदेशक नवदीप रिणवा ने सभी क्षेत्रीय व सेवा प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


11 नवंबर तक चलने वाली इन बसों के लिए चालकों-परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि पर्याप्त यात्री होने पर इन्हें गंतव्य के लिए सीधे चलाया जाए। रूट पर सवारी होने पर उन्हें भी बैठाएं। ऐसा न करने वाले चालकों-परिचालकों पर कार्रवाई होगी। बस स्टेशनों पर यात्रियों के बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, स्वच्छता और सूचना प्रसारण की समुचित व्यवस्था की जाए। इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधकों को 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं। अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


चालकों-परिचालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
दिवाली से छठ पूजा के दस दिन में जो चालक-परिचालक नौ दिन ड्यूटी करेंगे उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संविदा चालक व परिचालक 350 रुपये प्रतिदिन के रेट से अधिकतम 3150 रुपये का प्रोत्साहन पाएंगे। जबकि ग्रामीण रूट के संविदा चालकों व परिचालकों को 400 रुपये प्रतिदिन के रेट से अधिकतम 4000 रुपये प्रोत्साहन मिलेगा। जो संविदा चालक व परिचालक तय किमी से अधिक किमी अर्जित करेंगे तो उनको एक हजार रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed