Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Akhilesh responds to Dhirendra Shastri; 144 Deputy SPs transferred; BJP announces six distri

UP Big News: धीरेंद्र शास्त्री को अखिलेश का जवाब, 144 डिप्टी एसपी बदले; भाजपा ने घोषित किए छह जिलाध्यक्ष

Sun, 22 Nov 2026 05:32 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sun, 22 Nov 2026 05:32 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News Akhilesh responds to Dhirendra Shastri; 144 Deputy SPs transferred; BJP announces six distri
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

UP Big News Akhilesh responds to Dhirendra Shastri; 144 Deputy SPs transferred; BJP announces six distri
अखिलेश का तंज - फोटो : अमर उजाला

धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश का तंज, बोले- सपा कथा के खिलाफ नहीं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी कथा के खिलाफ नहीं है, लेकिन धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और कृष्ण के बारे में क्या कहा है, इसे कैसे स्वीकार किया जा सकता है?

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिलेश ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने कार्यक्रम में हनुमानजी तक को नचा दिया था। अखिलेश ने सवाल किया कि अगर हममें से कोई भगवान श्रीकृष्ण या भगवान श्रीराम के बारे में ऐसा कुछ बोल देता तो क्या होता? उन्होंने कहा कि इस पर सभी को विचार करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News Akhilesh responds to Dhirendra Shastri; 144 Deputy SPs transferred; BJP announces six distri
तबादला - फोटो : अमर उजाला

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 144 डिप्टी एसपी के तबादले

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 144 पुलिस उपाधीक्षकों और सहायक पुलिस आयुक्तों के स्थानांतरण किए गए हैं। तबादला सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी वाहिनियों और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले भेजा गया है, जबकि कुछ को कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
 

विज्ञापन

UP Big News Akhilesh responds to Dhirendra Shastri; 144 Deputy SPs transferred; BJP announces six distri
Azam Khan - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आजम खां की सक्रियता से बदलेगा सपा का सियासी मिजाज

सियासत में वक्त के साथ चेहरे बदलते हैं और उनके साथ समीकरण भी। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की जेल से वापसी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में अब इसी बदलाव की परीक्षा होने जा रही है। आजम खां के जेल में रहने के दौरान सपा ने पश्चिमी यूपी में कई नए चेहरों को आगे बढ़ाया। 

रामपुर से लेकर मुरादाबाद, संभल और कैराना तक मुस्लिम राजनीति में नए नेताओं की अपनी पहचान बनी। अब आजम खां की सक्रियता से पार्टी के भीतर पुराने राजनीतिक प्रभाव और नए नेतृत्व के बीच तालमेल की चुनौती सामने होगी। इसका असर केवल संगठन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकटों के चयन और चुनावी रणनीति पर भी दिखाई दे सकता है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Akhilesh responds to Dhirendra Shastri; 144 Deputy SPs transferred; BJP announces six distri
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

भाजपा ने छह जिलों में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित किए

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा के छह जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में मेरठ महानगर, अलीगढ़ महानगर, ललितपुर, चित्रकूट, वाराणसी महानगर और सिद्धार्थनगर के लिए नए जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। 

घोषणा के अनुसार, पश्चिम क्षेत्र के मेरठ महानगर में विश्वजीत सोनकर और ब्रज क्षेत्र के अलीगढ़ महानगर में मनोज माहौर को जिम्मेदारी दी गई है। कानपुर क्षेत्र में ललितपुर से राहुल श्रीवास और चित्रकूट से अजय वर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, काशी क्षेत्र के वाराणसी महानगर में रिंकू भारतीय और गोरखपुर क्षेत्र के सिद्धार्थनगर में संजय गौतम को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
 

UP Big News Akhilesh responds to Dhirendra Shastri; 144 Deputy SPs transferred; BJP announces six distri
बाबू बनारसी दास (BBD) यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

राजनाथ बोले- डिग्री से नौकरी का दरवाजा खुलेगा, लेकिन पहचान ज्ञान से बनेगी

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बाबू बनारसी दास (बीबीडी) यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि डिग्री आपको नौकरी का पहला मौका देगी, लेकिन इसके बाद आपकी पहचान आपके ज्ञान से बनेगी। आपके अंदर आत्मविश्वास होगा तो कैसी भी चुनौती आए, आप उसका सामना कर सकेंगे।

बीबीडी यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित डॉ. अखिलेश दास गुप्ता स्टेडियम में सुबह 11:30 बजे से आयोजित समारोह में राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मंच पर मेधावी विद्यार्थियों को डिग्रियां दीं और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित यूनिवर्सिटी के चांसलर, वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार, फैकल्टी और स्टाफ मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed