फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: This district of the state won in the matter of land revenue settlement, Mainpuri came second and Moradaba

यूपी: भू- राजस्व निपटाने के मामले में प्रदेश के इस जिले ने मारी बाजी, मैनपुरी दूसरे तो मुरादाबाद तीसरे स्थान

Sun, 19 Jan 2025 02:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 19 Jan 2025 02:59 PM IST
सार

Land revenue settlement: श्रावस्ती जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप भू राजस्व संबंधी वादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
UP: This district of the state won in the matter of land revenue settlement, Mainpuri came second and Moradaba
सीएम योगी की प्राथमिकता में हैं भू राजस्व के मामले। - फोटो : स्त्रोत- पीआर टीम

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में प्राथमिकता के आधार पर भू राजस्व संबंधी वादों का निस्तारण किया जा रहा है। यही वजह है कि प्रदेश में पिछले साढ़े सात वर्षों में भू राजस्व संबंधी वादों के मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। वहीं, सीएम योगी के निर्देश पर हर माह भू राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण की जिले की रैंकिंग जारी की जाती है। इसी के तहत दिसंबर माह की रिपोर्ट में भू राजस्व वादों के निस्तारण में पूरे प्रदेश में श्रावस्ती ने पहला स्थान प्राप्त किया है। श्रावस्ती को यह स्थान धारा-67 एवं धारा- 116 के कुल वादों के सापेक्ष लंबित विचाराधीन वादों के निस्तारण में मिला है। 

विज्ञापन


धारा-116 के लंबित मामलों के निपटारे में श्रावस्ती अव्वल 
श्रावस्ती जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप भू राजस्व संबंधी वादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्रावस्ती ने दिसंबर में धारा-116 के तहत कुल योजित मामलों के सापेक्ष लंबित विचाराधीन वादों का निस्तारण कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि मैनपुरी ने दूसरा, हापुड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह 5 वर्ष से अधिक अवधि के लंबित मामलों के निस्तारण में श्रावस्ती के साथ मैनपुरी, हापुड़ आदि ने बाजी मारी है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि धारा-67 के तहत कुल योजित वादों के सापेक्ष लंबित विचाराधीन वादों का निस्तारण कर श्रावस्ती ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि महोबा ने दूसरा और मुरादाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं 5 वर्ष से अधिक अवधि के लंबित मामलों के निस्तारण में श्रावस्ती के साथ हापुड़ और हाथरस का शानदार प्रदर्शन रहा है। 
विज्ञापन


भू राजस्व के मामलों के निस्तारण से जनता को मिल रहा सीधा लाभ
वहीं श्रावस्ती ने भू राजस्व की विभिन्न धाराओं के तहत लंबित मामलों के निस्तारण में टॉप 10 में अपनी जगह बनायी है। इनमें धारा-34 के तहत कुल योजित वादों के सापेक्ष लंबित विचाराधीन वादों के निस्तारण में श्रावस्ती ने प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है जबकि पहले स्थान पर शामली, दूसरे पर महोबा और तीसरे पर हमीरपुर है। इसी तरह 5 वर्ष से अधिक अवधि से लंबित वादों के निस्तारण में भी श्रावस्ती टॉप टेन में शामिल है। उधर, कुल न्यायालयों के सापेक्ष में लंबित वादों का प्रति न्यायालय औसत में श्रावस्ती सातवें पायदान पर रहा है जबकि पहले स्थान पर गाजीपुर, दूसरे स्थान पर प्रतापगढ़ और तीसरे स्थान पर बलिया हैं। सीएम योगी की दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है कि प्रदेश में भू राजस्व संबंधी मामलों के निपटारे की दर में तेज़ी आई है। ऐसे में लोगों को त्वरित न्याय मिलने से उनका प्रशासन पर विश्वास बढ़ा है। इसके साथ ही, विवादित भूमि पर विकास कार्यों को गति मिलने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। सीएम के निर्देश पर प्राथमिकता के आधार पर न केवल भू राजस्व मामले सुलझाए गए, बल्कि जनता को सीधा लाभ भी पहुंचा। किसानों और अन्य भूमिधारकों के लिए यह राहत की खबर है, क्योंकि लंबे समय से लंबित विवादित मामलों के समाधान के चलते उनकी भूमि उपयोग में आ सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed