{"_id":"625d874fa832570e0a16dea3","slug":"up-six-ips-officers-will-return-from-central-deputation-this-year-including-officers-from-sp-to-adg-rank","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से इस साल लौटेंगे छह आईपीएस अफसर, एसपी से लेकर एडीजी रैंक तक के अधिकारी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से इस साल लौटेंगे छह आईपीएस अफसर, एसपी से लेकर एडीजी रैंक तक के अधिकारी शामिल
Mon, 18 Apr 2022 09:14 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 18 Apr 2022 09:14 PM IST
सार
सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में यूपी के 41 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, जिनमें पांच डीजी रैंक और 14 एडीजी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। शेष एसपी, डीआईजी व आईजी रैंक के हैं।
विज्ञापन
आईपीएस ऑफिसर
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए यूपी के छह आईपीएस अधिकारी इस साल के अंत तक मूल काडर में लौट आएंगे। एसपी से लेकर एडीजी रैंक तक के इन अधिकारियों का कार्यकाल इसी साल पूरा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में यूपी के 41 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, जिनमें पांच डीजी रैंक और 14 एडीजी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। शेष एसपी, डीआईजी व आईजी रैंक के हैं। कुल 41 में से 12 से अधिकारी ऐसे हैं, जो पांच साल से अधिक समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। ये अधिकारी कभी भी मूल काडर में लौट सकते हैं।
विज्ञापन
जिन अधिकारियों का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी हो रही है, उसमें राजीव रंजन वर्मा, आनंद स्वरूप, प्रकाश डी, मुथा अशोक जैन, अजय कुमार मिश्रा, हैपी गुप्तन, नेहा पांडेय और गौरव सिंह का नाम शामिल है। हालांकि इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जिनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। पर तकरीबन छह अधिकारियों का लौटना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
117 आईपीएस अफसरों की प्रतिनियुक्ति का कोटा
यूपी से 117 अधिकारियों का कोटा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का है। पहले यह संख्या 112 की थी। एसपी से लेकर एडीजी रैंक के कई अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना चाहते हैं, लेकिन प्रदेश सरकार उनको एनओसी नहीं दे रही है।