{"_id":"608fbb148ebc3e8d915ab26f","slug":"up-panchayat-election-barabanki-zila-panchayat-election-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: जिला पंचायत चुनाव में सपा, भाजपा और निर्दलीयों के बीच कांटे की टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: जिला पंचायत चुनाव में सपा, भाजपा और निर्दलीयों के बीच कांटे की टक्कर
Mon, 03 May 2021 02:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 May 2021 02:27 PM IST
सार
बाराबंकी में जिला पंचायत सदस्यों के अब तक घोषित रुझानों में सपा, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है।
विज्ञापन
मतगणना स्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी में जिला पंचायत सदस्यों के अब तक घोषित रुझानों में सपा, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। पूर्व सपा सांसद और पूर्व भाजपा विधायक अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा कई सीटों पर निर्दलीयों और पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। मतगणना धीरे चलने की वजह से देर रात तक किसी भी सीट का परिणाम घोषित नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य की 57 सीटों के लिए रविवार को शुरू हुई मतगणना धीमी गति से होने की वजह से देर रात तक किसी भी सीट का परिणाम घोषित नहीं किया जा सका था। लेकिन जो रुझान मिले उससे सपा, भाजपा और निर्दलीयों के बीच सीधे टक्कर देखने को मिली। निंदूरा प्रथम से सपा समर्थित अशफाक आगे चले रहे थे। वहीं द्वितीय से मंजू आगे चल रही थी तृतीय से सपा समर्थित मोहसिन आगे चल रहे थे वहीं चतुर्थ से भाजपा समर्थित पूर्व विधायक राजरानी रावत तथा पंचम से निर्दलीय राजेश रावत अपने निकट प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे थे।
विज्ञापन
इसी प्रकार हैदरगढ़ प्रथम से निर्दलीय कलावती, द्वितीय से भाजपा समर्थित नीतू सिंह, तृतीय से सपा समर्थित रचना और चतुर्थ से आरती आगे चल रही थीं। सिद्धौर प्रथम से भाकियू के रामबरन, द्वितीय से हौसिला प्रसाद, तृतीय से निर्दल सोनी यादव, चतुर्थ से सपा समर्थित पूर्व सांसद रामसागर रावत और पंचम से निर्दल जंग बहादुर आगे चले रहे थे। इसी प्रकार फतेहपुर प्रथम से भाकियू के अवधेश पटेल, द्वितीय से सपा समर्थित संजय यादव, चतुर्थ से निर्दल पूजा सिंह, पंचायत से भाजपा की गीता देवी आगे चल रही थीं।
विज्ञापन
दरियाबाद प्रथम से निर्दल देवनरायन, द्वितीय से भाजपा के संजय रावत, तृतीय से सपा समर्थित शैल रावत, मसौली प्रथम से बसपा समर्थित डॉ. उमाशरण, द्वितीय से निर्दल सोनिया, तृतीय से भाजपा के भुल्लन, त्रिवेदीगंज प्रथम से निर्दल मिथलेश, द्वितीय से निर्दल रीना और तृतीय से निर्दल नेहा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे थे। इसी प्रकार रामनगर प्रथम से भाजपा समर्थित राम सिंह, द्वितीय से निर्दल मिथलेश आगे चल रही थीं।