फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Notification will be issued soon for direct recruitment of 19 thousand constables, board has started prepa

UP: 19 हजार सिपाहियों की सीधी भर्ती के लिए जल्द जारी होगी विज्ञप्ति, बोर्ड ने शुरू की तैयारी

Sun, 27 Apr 2025 09:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 27 Apr 2025 09:53 PM IST
सार

यूपी में सिपाही भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला वाहिनी और नागरिक पुलिस आदि में भर्तियां होनी हैं।

विज्ञापन
UP: Notification will be issued soon for direct recruitment of 19 thousand constables, board has started prepa
सिपाही भर्ती के लिए जल्द जारी होगी विज्ञप्ति। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के 19 हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति मई माह के पहले सप्ताह में जारी होने के आसार हैं। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सूत्रों की मानें तो परीक्षा कराने वाली कंपनी का चयन करने के साथ शासन से आवश्यक अनुमति ली जा रही है। विज्ञप्ति जारी होने के बाद इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि डीजीपी मुख्यालय ने बीत दिनों भर्ती बोर्ड को सिपाही के 19,220 पदों पर सीधी भर्ती करने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसके बाद बोर्ड द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई थी। बोर्ड ने अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में विज्ञप्ति जारी करने की संभावना जताई थी, हालांकि कुछ औपचारिकताएं पूरी करने की वजह से इसमें कुछ समय लग सकता है। अधिकारियों के मुताबिक मई माह के पहले सप्ताह में विज्ञप्ति जारी करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अवैध रूप से संचालित मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी, दो दिन में 14 मदरसे सीज किए गए


बता दें कि बोर्ड पीएसी में 9837, विशेष सुरक्षा बल में 1341, लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में पीएसी की महिला वाहिनी के लिए 2282, नागरिक पुलिस में 3245, सशस्त्र पुलिस (पीएसी) में 2444 और घुड़सवार पुलिस के 71 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करके ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करेगा। तत्पश्चात लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed