{"_id":"6b06c3b213c43aa99808020d","slug":"up-dhirendra-shastri-of-bageshwar-dham-met-chief-minister-yogi-adityanath-and-expressed-condolences-over-the-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, मां के निधन पर जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, मां के निधन पर जताया शोक
Wed, 25 Nov 2026 04:53 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Wed, 25 Nov 2026 04:53 PM IST
सार
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर उनकी मां सावित्री देवी के निधन पर शोक जताया। करीब एक घंटे चली बातचीत में उन्होंने योगी की प्रशंसा की। दिसंबर तक उत्तर प्रदेश में उनकी पांच राम कथाएं प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री और सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। हालांकि, वार्ता के विषयों की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।
विज्ञापन
Trending Videos
मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनका उद्देश्य शोक व्यक्त करना था। उन्होंने सीएम योगी की प्रशंसा करते हुए कहा कि धन्य हैं ऐसे सपूत, जो राम और राष्ट्र दोनों को साथ लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों पर उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक बयानों का जवाब देना उचित नहीं समझते। उनका काम केवल सनातन धर्म के लिए है। वहीं, स्वामी रामदेव के बयान पर कहा कि संतों की डांट और प्यार उनके लिए आशीर्वाद है। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री 21 दिसंबर से लखनऊ में कथा करेंगे। इसके आयोजक सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह हैं।
