फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: FIR filed against singer Neha Singh Rathore for commenting on Pahalgam attack

UP: पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट करने का आरोप

Sun, 27 Apr 2025 09:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 27 Apr 2025 09:26 PM IST
सार

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उन पर देश विरोधी कमेंट पोस्ट करने का आरोप लगाया गया है।
 

विज्ञापन
UP: FIR filed against singer Neha Singh Rathore for commenting on Pahalgam attack
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोक गायिका आबंडेकर नगर निवासी नेहा सिंह राठौर पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट पोस्ट करने का आरोप लगा है। इस मामले में रविवार को गुडंबा वुडलैंड पैराडाइज निवासी कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक ने नेहा के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि नेहा सिंह ने आपत्तिजनक पोस्ट कर राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने, धर्म जाति के आधार पर एक दूसरे समुदाय के विरुद्ध अपराधकारित करने के लिए उकसाने का काम किया है। इतना नहीं नहीं सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए नेहा ने इस आतंकी हमले में मारे गए निर्देशों पर सवाल उठाए और दो समुदाय के विरुद्ध आपसी सौहार्द बिगाड़ने और शांति व्यवस्था को भंग करने के लिए देशविरोधी बातें कर रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुरवाई से हफ्ते भर तक हीट वेव से रहेगी राहत, 17 जिलों में बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अवैध रूप से संचालित मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी, दो दिन में 14 मदरसे सीज किए गए


नेहा सिंह राठौर के भारत विरोधी बयान लगातार पाकिस्तान में खूब वायरल हो रहे हैं और पाकिस्तान में नेहा सिंह राठौर की प्रशंसा हो रही है। नेहा सिंह राठौर के सभी देश विरोधी बयान पाकिस्तान की मीडिया में भारत के खिलाफ प्रयोग किए जा रहे हैं और दुश्मन देश भारत पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। संकट की ऐसी स्थिति में नेहा सिंह राठौर के लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी के कारण देश के कवि समाज के साथ-साथ पूरे भारत देश के मान और सम्मान का हनन हो रहा है। एसीपी ने बताया कि इस मामले में आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है और जल्द नेहा सिंह राठौर को नोटिस देकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed