{"_id":"6474df90d00dfa359f097cd5","slug":"up-news-president-of-power-corporation-said-consumers-can-get-connections-connected-by-depositing-25-percent-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष ने कहा, बकाए का 25 प्रतिशत जमा करके कनेक्शन जुड़वा सकते हैं उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष ने कहा, बकाए का 25 प्रतिशत जमा करके कनेक्शन जुड़वा सकते हैं उपभोक्ता
Mon, 29 May 2023 10:53 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 29 May 2023 10:53 PM IST
सार
पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने कहा कि विद्युत बिलों के सुगमता पूर्वक भुगतान के लिए पार्ट पेमेंट की सुविधा दी गई है। उपभोक्ता ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरह से इस सुविधा का लाभ ले सकते है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन
विस्तार
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को जरूरत के अनुसार पार्ट पेमेंट की सुविधा दी जाए। न्यूनतम 25 प्रतिशत जमा करके कनेक्शन जोड़ दिया जाए। बाकी धनराशि किश्तों में ली जाए। वह सोमवार को शक्तिभवन में कनेक्शन और राजस्व की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने कहा कि विद्युत बिलों के सुगमता पूर्वक भुगतान के लिए पार्ट पेमेंट की सुविधा दी गई है। उपभोक्ता ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरह से इस सुविधा का लाभ ले सकते है। शहरी तथा ग्रामीण दोनों क्षेत्र के उपभोक्ताओं को यह सुविधा दी जा रही है। इस सुविधा को देने में किसी तरह की आनाकानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि कैश काउंटरों एवं ऑनलाइन माध्यमों पर विद्युत बिलों के आंशिक भुगतान की भी सुविधा लागू है। आंशिक भुगतान की सुविधा न्यूनतम 100 रुपया है। आंशिक भुगतान की स्थिति में रसीद पर बिल धनराशि एवं भुगतान की राशि दोनों अंकित करना अनिवार्य है। आंशिक भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को माह में एक से अधिक बार भी यह सुविधा दी जा सकती है।
विज्ञापन