फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Minister Suresh Kumar Khanna and his team visits in Raebareli.

रायबरेली: मोहल्लों में कूड़े के ढेर देख भड़के मंत्री जी, तीन दिन में अतिक्रमण हटाने का आदेश, जिला अस्पताल की व्यवस्था भी देखी

Thu, 05 May 2022 09:12 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज़ एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 May 2022 09:12 PM IST
सार

यूपी के संसदीय कार्यमंत्री व दो राज्य मंत्रियों की टीम ने रायबरेली शहर की बदहाली देखी और जिला अस्पताल का भी दौरा किया। उन्होंने अफसरों को सुधार करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
UP Minister Suresh Kumar Khanna and his team visits in Raebareli.
रायबरेली के दौरे पर सुरेश कुमार खन्ना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी व जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटिक की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के मोहल्लों की बदहाली और जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं देखीं। बस स्टेशन सहित अन्य स्थलों पर जाम की समस्या पर मंत्री ने डीएम को तीन दिन में सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। मोहल्लों में कूड़े के ढेर देखकर मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिशासी अधिकारी को इसे हटवाने का आदेश दिया।

विज्ञापन


मंत्रियों की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह शहर के कप्तान का पुरवा, प्रभु टाउन, बस स्टॉप आदि क्षेत्रों की सफाई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। रमेश कुमार, राम बहादुर सोनकर, राम प्रकाश व अशोक कुमार सोनकर आदि लाभार्थियों से पीएम आवास की जानकारी ली। मोहल्ले में मधुर किशोर बाजपेयी ने मंत्री को बताया कि यहां नगर पालिका सफाई नही करवाती है।
विज्ञापन


इस पर मंत्री ने अधिशासी अधिकारी को निरंतर सफाई के साथ ही कूड़ा हटवाने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान प्रभु टाउन में एक होटल संचालक की ओर से अतिक्रमण का आरोप लगाया गया। मंत्री ने तत्काल अतिक्रमण हटवाने का आदेश दिया। उन्होंने अतिक्रमण को हटवाकर नालियों को ठीक कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रियों की टीम ने जिला अस्पताल में भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जनरल वार्डों में जाकर रोगियों से बात की। कई मरीजों ने बताया कि इंजेक्शन लगाया जाता है पर वार्ड में दवा नहीं मिलती है। संसदीय कार्यमंत्री ने सीएमएस को व्यवस्था में सुधार लाने के साथ ही दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया। बारिश में संक्रामक रोगों से निपटने के लिए भी तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम माला श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार, सीडीओ प्रभाष कुमार, एडीएम प्रशासन अमित कुमार व नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री ने गोशाला देखी, बच्चों से सुना पहाड़ा

संसदीय कार्यमंत्री व उनकी टीम ने राही ब्लॉक के बेलाखारा में वृहद गोशाला व त्रिपुला स्थित कान्हा गोवंश विहार का निरीक्षण किया। मंत्री ने आवारा पशुओं को संरक्षित कराने के साथ ही उन्हें धूप व गर्मी से बचाने के निर्देश दिए। गोशाला में गोवंशों को गुड़ भी खिलाया।

मंत्री ने प्राथमिक स्कूल सुरजूपुर में कक्षा पांच की छात्रा अंजली से 15 का पहाड़ा सुना व अशिका पाल व अतुल से 13 का पहाड़ा सुना। छात्रा कोमल ने शिक्षा व्यवस्था व एमडीएम के बारे में बताया। गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed