फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Married woman's body buried under bridge in Saryu river after getting less dowry, left hand also missing

यूपी : कम दहेज मिलने पर सरयू नदी में पुल के नीचे दफनाया विवाहिता का शव, बायां हाथ भी गायब, चार माह पूर्व हुई थी शादी

Mon, 09 Aug 2021 11:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 09 Aug 2021 11:08 AM IST
सार

आरोप है कि पति रामप्रकाश शादी से खुश नहीं था और लड़की को पसंद भी नहीं करता था। जबरन शादी करा दी गई थी। विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहे।

विज्ञापन
UP: Married woman's body buried under bridge in Saryu river after getting less dowry, left hand also missing
बहराइच में पीएम हाउस के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच में चौकसाहार गांव में मनचाही शादी से नाखुश व कम दहेज मिलने पर विवाहिता को जेठानी व सास मायके से लेकर निकली थीं। रास्ते में उसकी हत्या करने के बाद शव को सरयू नदी में पुल के नीचे दफना दिया गया था। तीन दिन बाद रविवार को विवाहिता का शव नदी में बहता मिला। उसका बायां हाथ भी गायब था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। दिल दहला देने वाली वारदात क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के चौकसाहार गांव निवासी चेतराम ने अपनी बेटी प्रीती देवी (19) का विवाह इसी थाना क्षेत्र के भगतापुर गांव निवासी तीरथ के पुत्र राम प्रकाश के साथ किया था। आरोप है कि पति रामप्रकाश शादी से खुश नहीं था और लड़की को पसंद भी नहीं करता था। जबरन शादी करा दी गई थी। विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहे। विवाहिता के पति, सास-ससुर व जेठानी दहेज में एक लाख रुपये की मांग किया करते थे। मांग न पूरी होने पर मार-पीट करते थे। तीन दिन पहले विवाहिता मायके आई थी। यहां उसकी जेठानी व सास पहुंचीं और फुसलाकर ससुराल ले जाने के लिए अपने साथ ले गईं। रास्ते से अचानक वह गायब हो गई। परिजनों ने तलाशना शुरू किया, लेकिन तीन दिन तक कुछ नहीं पता चल सका। रविवार को विवाहिता का शव खरखट्टनपुरवा पुल के नीचे सरयू नदी में बहता हुआ दिखा।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर खैरीघाट थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। उसका बायां हाथ भी गायब था। बताया जा रहा है कि शव को हत्या के बाद पुल के नीचे दफना दिया गया था। मिट्टी बहने के कारण वह ऊपर आ गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार माह पूर्व हुई थी शादी
मृतका के पिता चेतराम ने बताया कि बेटी की शादी अभी चार माह पूर्व हुई थी। दो मई 2021 को शादी के बाद उसे हंसी खुशी विदा किया था। मगर नियत को कुछ और ही मंजूर था। पिता का कहना है कि अगर बेटी नहीं पसंद थी व और दहेज चाहिए था तो उसे तलाक देने का भी रास्ता था। लेकिन दहेज की बेदी पर उसकी बलि चढ़ा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed