फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Lazar Masih, who supplied weapons to terrorists, on seven-day remand, interrogation to begin tomorrow

यूपी: आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वाला लाजर मसीह सात दिन की रिमांड पर, कल से शुरू होगी पूछताछ

Tue, 25 Mar 2025 09:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 25 Mar 2025 09:18 PM IST
सार

Terrorist Lazar Masih: कौशांबी से गिरफ्तार किए गए लाजर मसीह को एटीएस के विशेष न्यायाधीश हुसैन अहमद अंसारी ने सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया। 
 

विज्ञापन
UP: Lazar Masih, who supplied weapons to terrorists, on seven-day remand, interrogation to begin tomorrow
आरोपी लाजर मसीह - फोटो : संवाद।

विस्तार

 कौशांबी से गिरफ्तार किए गए खालिस्तानी आतंकियों को हथियार और ड्रग्स सप्लाई करने के आरोपी लाजर मसीह को एटीएस के विशेष न्यायाधीश हुसैन अहमद अंसारी ने सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने का आदेश दिया है। एटीएस आरोपी को 26 मार्च की सुबह दस बजे से एक अप्रैल की शाम छह बजे तक हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


इसके पहले एटीएस के विवेचक रमेश चंद्र यादव की ओर से वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी ने आरोपी को सात दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने की मांग वाली अर्जी ददी। उन्होंने बताया कि पंजाब के रहने वाले आतंकी लाजर मसीह को कौशांबी से गिरफ्तार करके छह मार्च को जेल भेजा गया था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और गोला बारूद बरामद हुआ था। साथ ही आरोपी कई आतंकी संगठनों से भी जुड़ा है। कहा गया कि आरोपी प्रयागराज में हुए महाकुंभ के दौरान किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की भी योजना बना रहा था। वहीं, आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि उसके पिता की मृत्यु के बाद उसपर लाखों का कर्जा हो गया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात लवली जट के साथी और कतर में रहने वाले ड्रग और हथियार तस्कर सिकंदर से हुई।
विज्ञापन

 

कौन है लाजर मसीह?: पंजाब में करवाए बम धमाके, पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार, ये है उसकी पूरी कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन

 आरोपी इन दोनों के साथ मिलकर खालिस्तानी आतंकियों और अपराधियों को हथियार और ड्रग सप्लाई करने लगा। बताया गया कि आरोपी ने अमेरिका में रह रहे अपराधी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया तथा पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर भारत में आतंकी गतिविधियां चलाने वाले खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा को कई बार चाइनीज पिस्टल, ग्रेनेड और हेरोइन सप्लाई की थी। वहीं, आतंकियों के कहने पर फिरौती के लिए बाटला पंजाब में एक आदमी को गोली मारी थी और बाद में पुलिस से बचने के लिए फर्जी आधार इत्यादि बनवाए थे। आगे कहा गया कि आरोपी आतंकी स्वर्ण सिंह उर्फ फौजी के कहने पर महाकुंभ में गोला बारूद और हथियार लेकर गया था। हालांकि, प्रयागराज में भारी सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के चलते कोई वारदात नहीं कर पाया और कौशांबी में छिपकर रह रहा था।

एटीएस की ओर से आरोपी की रिमांड की मांग करते हुए कहा गया कि आरोपी से उसके मोबाइल से मिले डाटा, उसके पास से मिले विस्फोटक को देने वाले और घटना देश के किस किस हिस्से में करने की तैयारी थी, इसके विषय में पूछताछ की जानी है। इसके अलावा आरोपी के बैंक खाताें, उसके आतंकी संगठनों से संबंध और प्रयागराज में किन किन स्थानों पर घटना को अंजाम दिया जाना था, इस विषय में भी जानकारी की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed