Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Akhilesh calls for a ban on Dhirendra Shastri’s entry; standoff between DM and lawyers; a mo

UP Big News: अखिलेश बोले- धीरेंद्र शास्त्री की एंट्री बंद हो, डीएम-वकीलो में टकराव; कलयुगी मां का कारनामा

Wed, 04 Nov 2026 05:21 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 04 Nov 2026 05:21 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News Akhilesh calls for a ban on Dhirendra Shastri’s entry; standoff between DM and lawyers; a mo
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

UP Big News Akhilesh calls for a ban on Dhirendra Shastri’s entry; standoff between DM and lawyers; a mo
धरने पर बैठे वकील - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में डीएम और वकीलों के बीच टकराव, दफ्तर में तोड़फोड़

बिजनौर कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिलाधिकारी और वकीलों के बीच विवाद के बाद हंगामा हो गया। डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे एक अधिवक्ता ने जिलाधिकारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी मिलते ही जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में वकील एकजुट हो गए और डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। वकीलों ने डीएम के स्थानांतरण तक आंदोलन जारी रखने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर      

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News Akhilesh calls for a ban on Dhirendra Shastri’s entry; standoff between DM and lawyers; a mo
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी बोले- लोकतंत्र में बदला नहीं, बदलाव होता है

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में बदला नहीं, बल्कि बदलाव होता है और यह बदलाव जनता अपने मताधिकार से तय करती है।

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में सपा अध्यक्ष का बयान लोगों ने पढ़ा होगा। उनका बयान काफी अजीब था। उन्होंने कहा था कि आने वाली पीढ़ी लाठी की हर चोट और हर जख्म का बदला लेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के ‘बबुआ’ को कोई समझाए कि लोकतंत्र में बदला नहीं, बदलाव होता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News Akhilesh calls for a ban on Dhirendra Shastri’s entry; standoff between DM and lawyers; a mo
पंडित धीरेंद्र शास्त्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

अखिलेश बोले- इनकी यूपी में एंट्री बंद हो

भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्प्णी करने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नाराजगी जताई है और पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि इन्होंने यदुवंशियों और रघुवंशियों दोनों की भावनाएं आहत की हैं।

अब इन्हें न ब्रज में प्रवेश मिलेगा, न अवध में। अब न तो कोई सच्चा रघुवंशी इनका स्वागत करेगा, न सच्चा यदुवंशी।  उत्तर प्रदेश- मध्य प्रदेश के बार्डर पर इनकी नाकाबंदी का बोर्ड लग जाना चाहिए, जिस पर लिखा हो : ‘ईशनिंदा’ करनेवालों का उप्र की धर्म-भूमि पर प्रवेश वर्जित है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Akhilesh calls for a ban on Dhirendra Shastri’s entry; standoff between DM and lawyers; a mo
jalaun child murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

डेढ़ साल के बेटे की गर्दन पर बैठी मां, तड़पकर मासूम ने तोड़ा दम

जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के सीकरी व्यास गांव में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। महिला अपने डेढ़ साल के बेटे की गर्दन पर बैठ गई, जिससे मासूम ने दम तोड़ दिया। पति की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

थाना क्षेत्र के सीकरी व्यास गांव निवासी राजेश बरार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी शादी करीब दस वर्ष पहले हमीरपुर जिले के बंगरा गांव निवासी पारो (28) से हुई थी। दंपती के चार बच्चे हैं। इनमें दो बेटे ऋषभ (7) और रितिक (डेढ़ वर्ष) तथा दो बेटियां रश्मि (6) और मोहिनी (4) हैं। परिवार में राजेश के माता-पिता भी साथ रहते हैं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Akhilesh calls for a ban on Dhirendra Shastri’s entry; standoff between DM and lawyers; a mo
शहजाद भट्टी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

आतंकी शहजाद भट्टी की धरपकड़ के लिए बढ़ा दायरा, पंजाब पहुंची एटीएस

पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े चार संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद यूपी एटीएस ने जांच का दायरा बढ़ाया है। एटीएस की एक टीम पंजाब पहुंची है, जहां अमृतसर में आरोपियों के ठिकानों पर जाकर छानबीन कर रही है। टीम ने पंजाब पुलिस से संपर्क कर आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी जुटाया है। अब गगनदीप सिंह और नाबालिग के खिलाफ पहले दर्ज मुकदमों की पड़ताल की जा रही है।

यूपी एटीएस ने बीते शुक्रवार को लखनऊ से अमृतसर निवासी गगनदीप सिंह, रजत कुमार, क्रिश और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि ये सभी पाकिस्तानी हैंडलर राना भाई के संपर्क में थे। उसके इशारे पर वे लखनऊ में पुलिस या सेना के किसी जवान की हत्या करने आए थे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed