फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BKI terrorist Lazar Masih mastermind of bomb blasts in Punjab know about him

कौन है लाजर मसीह?: पंजाब में करवाए बम धमाके, पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार, ये है उसकी पूरी कुंडली

Thu, 06 Mar 2025 06:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 06 Mar 2025 06:40 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में पंजाब व यूपी पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान लाजर मसीह को गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी से पुलिस ने हैंड ग्रेनेड, डेटोनेटर, विदेशी पिस्टल, मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।

विज्ञापन
BKI terrorist Lazar Masih mastermind of bomb blasts in Punjab know about him
लाजर मसीह गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस और उतर प्रदेश पुलिस की ओर से ज्वाइंट ऑपरेशन में लाजर मसीह को पकड़ा गया है। लाजर मसीह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) व आईएसआई माडयूल को ऑपरेट करता है। लाजर मसीह लंबे समय से अपराधिक गतिविधियों में शामिल है। आरोपी अमृतसर के कस्बा रमदास के गांव कुराली का रहने वाला है। मगर इसने बटाला जिले में कई वारदातों को अंजाम दिया था। इसी के तहत आरोपी के खिलाफ बटाला शहर में कई केस दर्ज हैं। इनमें हत्या प्रयास, फिरौती की मांग, नशा तस्करी आदि के मामले शामिल हैं। 

विज्ञापन


अपनी इन गतिविधियों के चलते कुछ महीने पहले लाजर मसीह पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और अमेरिका में बैठे आतंकी स्वर्ण सिंह जीवन फौजी व हैप्पी पाशिया के संपर्क में आया था। इसके बाद इन आतंकियों के लिए काम करने लगा था। लाजर मसीह ने बीते कुछ महीनों के दौरान पंजाब के अलग-अलग पुलिस थानों व चौकियों पर हुए ग्रेनेड हमलों में भी अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में पंजाब व यूपी पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान लाजर मसीह को गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी से पुलिस ने हैंड ग्रेनेड, डेटोनेटर, विदेशी पिस्टल, मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

2024 में पुलिस कस्टडी से हो गया था फरार

यूपी के कौशांबी से गिरफ्तार किया गया लाजर मसीह, वहां पर अपनी पहचान छुपा कर रह रहा था। पुलिस उसे लगातार ढूंढने की कोशिश में लगी हुई थी। साल 2023 में आरोपी ने बटाला में एक मेडिकल स्टोर मालिक पर गोलियां चला कर उसे जख्मी कर दिया था। इसके बाद आरोपी हथियारों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। लेकिन साल 24 सितंबर 2024 को पुलिस कस्टडी से चकमा देकर फरार हो गया था। उसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी ने फरार होने के बाद जीवन फौजी व हैप्पी पाशियां के कहने पर थानों पर ग्रेनेड हमला भी किया था।

मारे गए थे तीन आंतकी

यह पता चला कि 23 दिसंबर 2024 को यूपी की पीलीभीत और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन खालिस्तानी आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। मारे गए आतंकियों से भारी मात्रा में असलहों की बरामदगी हुई थी। उनके द्वारा पंजाब में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी थी धमकी

इस घटना से खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू खिसिया गया था। उसने महाकुंभ प्रयागराज में आतंकी हमला करने की धमकी दी थी। उसी योजना के तहत लजर यहां पहुंचा था। इसे एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed