Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Direct flights between Lucknow and Bangkok to resume; service was previously suspended due to a fuel crisi

यूपी: फिर शुरू होगी लखनऊ-बैंकॉक की सीधी उड़ान, ईंधन संकट के चलते बंद हुई थी सेवा, थाई एयर एशिया ने बदला समय

Wed, 04 Nov 2026 06:22 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 04 Nov 2026 06:22 PM IST
सार

लखनऊ से बैंकॉक की सीधी उड़ान 16 नवंबर से दोबारा शुरू होगी। ईंधन संकट के चलते थाई एयर एशिया ने पांच जून को यह सेवा बंद कर दी थी। अब विमान के समय में भी बदलाव किया गया है। लखनऊ से उड़ान रात 11:30 बजे रवाना होकर सुबह बैंकॉक पहुंचेगी।

विज्ञापन
UP: Direct flights between Lucknow and Bangkok to resume; service was previously suspended due to a fuel crisi
यात्री विमान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ से बैंकॉक के बीच उड़ान भरने वाली थाई एयर एशिया की सीधी उड़ान 16 नवंबर से बहाल की जा रही है। ईंधन संकट के चलते यह सेवा बीते पांच जून को बंद कर दी गई थी। मध्य एशिया में युद्ध के कारण ईंधन संकट खत्म होने के आसार जताए जा रहे हैं। इसके चलते बंद की जा चुकी विमान सेवाओं को बहाल किया जा रहा है। एयर एशिया की लखनऊ से क्वालालंपुर(मलयेशिया) की सीधी उड़ान भी बहाल करने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन


जबकि 16 नवंबर से बैंकॉक की सीधी उड़ान बहाल हो रही है। एफडी-147 रात 11:30 बजे उड़ान भरकर सुबह 4:25 बजे बैंकाॅक पहुंचेगी। विमान का किराया 24438 रुपये चल रहा है। वापसी में थाई एयर एशिया का विमान एफडी-146 बैंकॉक से रात 8:20 बजे उड़ान भरकर रात 10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगी। विमान का किराया 15443 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन



 

Trending Videos

टाइमिंग बदला

थाई एयर एशिया ने बैंकॉक की सीधी उड़ान के समय में परिवर्तन किया है। पहले बैंकॉक से लखनऊ की सीधी उड़ान संख्या एफडी-146 रात 8:25 बजे उड़ान भरकर रात 10:51 बजे लखनऊ पहुंचती थी। वापसी में उड़ान संख्या एफडी-147 रात 11:05 बजे उड़ान भरकर सुबह 3:38 बजे बैंकॉक पहुंचती थी। वहीं अब विमान सेवाओं की समय में परिवर्तन किया गया है। बैंकॉक से आने पर विमान पंद्रह मिनट देरी से लखनऊ पहुंचेगी। जबकि लखनऊ से रवानगी 25 मिनट देरी से उड़ान भरेगी।

विज्ञापन

कम हुई थी तस्करी

सूत्र बताते हैं कि इस सीधी उड़ान से हाइड्रोपोनिक वीड की सर्वाधिक तस्करी होती थी। अब तक दर्जनभर से अधिक मामले कस्टम की टीम ने पकड़े हैं। उड़ान बंद होने के बाद तस्करी के मामले भी घट गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed