फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rajbhar says Akhilesh Yadav is afraid to contest elections; if he has the courage, he should show it by co

यूपी: राजभर बोले- अखिलेश यादव चुनाव लड़ने से डर रहे हैं, हिम्मत है तो किसी एक सीट से लड़कर दिखाएं

Wed, 04 Nov 2026 06:21 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 04 Nov 2026 06:21 PM IST
सार

uttar pradesh assembly election 2027: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश चुनाव से बच रहे हैं क्योंकि उन्हें हार का डर है। राजभर ने तंज कसते हुए उन्हें रेडीमेड पार्टी का रेडीमेड शहजादा बताया और काशी जाकर दर्शन करने की नसीहत दी।

विज्ञापन
UP: Rajbhar says Akhilesh Yadav is afraid to contest elections; if he has the courage, he should show it by co
अखिलेश यादव और ओपी राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी सीट से चुनाव नहीं लड़ने की चर्चा है। नेता वह नहीं होता जो चुनाव से भागे। उनमें हिम्मत है तो किसी एक सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं।

विज्ञापन

 

Trending Videos

राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव टोना-टोटका मानते हैं। बिना चुनाव लड़े मुख्यमंत्री बन जाना उनके लिए किसी टोना-टोटका से कम नहीं था। वह रेडीमेड पार्टी के रेडीमेड शहजादे होने के कारण मुख्यमंत्री बने थे। अब उन्हें लग रहा है कि चुनाव लड़ने पर हार तय है, इसलिए मैदान छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने 10 साल पहले ही टोना-टोटका मानने वाली सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया था। आज प्रदेश से भूत-प्रेत और टोना-टोटका सब खत्म कर दिए गए हैं। राजभर ने तंज कसा कि अखिलेश एक बार मुख्यमंत्री बन पाए हैं और आगे मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने अखिलेश को काशी जाकर बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन करने की नसीहत भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed