{"_id":"68195cb700fe86e8690844da","slug":"up-ips-transfer-14-ips-officers-transferred-including-varanasi-commissioner-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP IPS Transfer: यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस... 14 आईपीएस इधर से उधर, जानें किसे-कहां की मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP IPS Transfer: यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस... 14 आईपीएस इधर से उधर, जानें किसे-कहां की मिली जिम्मेदारी
Tue, 06 May 2025 06:20 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 06 May 2025 06:20 AM IST
सार
IPS Transfer In UP: मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह को सहारनपुर रेंज का डीआईजी बनाया गया है। अयोध्या के एसएसपी राजकरन अय्यर को गोरखपुर का एसएसपी बनाया गया है, जबकि गोरखपुर में तैनात गौरव ग्रोवर को अयोध्या भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
UP IPS Transfer List: शासन ने सोमवार देर रात 14 आईपीएस का तबादला कर दिया, जिसमें वाराणसी के आईजी रेंज मोहित गुप्ता शामिल हैं। मोहित को सचिव गृह बनाया गया है। इसके अलावा कई जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं। सहारनपुर के डीआईजी अजय साहनी को बरेली रेंज का जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन
डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण को वाराणसी रेंज का डीआईजी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह को सहारनपुर रेंज का डीआईजी बनाया गया है। अयोध्या के एसएसपी राजकरन अय्यर को गोरखपुर का एसएसपी बनाया गया है, जबकि गोरखपुर में तैनात गौरव ग्रोवर को अयोध्या भेजा गया है। इटावा के एसएसपी संजय कुमार को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। पीएसी लखनऊ में तैनात अनूप कुमार सिंह को फतेहपुर का एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
कौशांबी के एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को इटावा की कमान दी गई है। गाजियाबाद में पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार को कौशांबी का एसपी बनाया गया है। फतेहपुर के एसपी धवल जायसवाल को गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजा गया है। संतकबीरनगर के एसपी सत्यजीत को कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है। गोरखपुर में एसपी रेलवे संदीप कुमार मीना को संतकबीरनगर का एसपी बनाया गया है। एसीओ में तैनात लक्ष्मी निवास मिश्रा को गोरखपुर का एसपी रेलवे बनाया गया है।
विज्ञापन
| क्र. | अधिकारी का नाम व बैच | वर्तमान तैनाती | नवीन तैनाती |
| 1 | मोहित गुप्ता, आईपीएस-आरआर-2006 | पुलिस महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी। | सचिव (गृह), उ०प्र० शासन, लखनऊ। |
| 2 | अजय कुमार साहनी, आईपीएस-आरआर-2009 | पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर। | पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, बरेली। |
| 3 | वैभव कृष्णा, आईपीएस-आरआर-2010 | पुलिस उपमहानिरीक्षक, महाकुम्भ मेला प्रयागराज। | पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी। |
| 4 | अभिषेक सिंह, आईपीएस-आरआर-2011 | पुलिस उपमहानिरीक्षका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर। | पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर। |
| 5 | राज करन नैय्यर, आईपीएस-आरआर-2012 | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या। | दरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर। |
| 6 | डॉ० गौरव ग्रोवर, आईपीएस-आरआर-2013 | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गौरखपुर। | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या। |
| 7 | संजय कुमार, आईपीएस-एसपीएस-2014 | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इटाया। | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर। |
| 8 | अनूप कुमार सिंह, आईपीएस-आरआर-2014 | सेनानायक 35वी वाहिनी पीएसी, लखनऊ। | पुलिस अधीक्षक, फतेहपुर। |
| 9 | बृजेश कुमार श्रीवास्तव, आईपीएस-एसपीएस-2015 | पुलिस अधीक्षक, कौशाम्बी। | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इटावा। |
| 10 | राजेश कुमार-।।, आईपीएस-एसपीएस-2015 | पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद। | पुलिस अधीक्षक, कौशाम्बी। |
| 11 | धवल जायसवाल, आईपीएस-आरआर-2016 | पुलिस अधीक्षक, फतेहपुर। | पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद। |
| 12 | सत्यजीत गुप्ता, आईपीएस-आरआर-2017 | पुलिस अधीक्षक, संतकबीरनगर। |
पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर। |
| 13 | संदीप कुमार मीना, आईपीएस-आरआर-2018 | पुलिस अधीक्षक रेलवे, गोरखपुर। | पुलिस अधीक्षक, संतकबीरनगर। |
| 14 | लक्ष्मी निवास मिश्र, आईपीएस-एसपीएस-0 |
पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, मुख्यालय लखनऊ। |
पुलिस अधीक्षक रेलवे, गोरखपुर। |
यह भी पढ़ें: Sambhal Violence: विधायक के बेटे को एसआईटी ने नोटिस तामील कराया, आज होगी पूछताछ; भीड़ को उकसाने का है आरोप
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन