फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Violence SIT summoned MLA Iqbal Mahmood's son Suhail Iqbal for questioning

Sambhal Violence: विधायक के बेटे को एसआईटी ने नोटिस तामील कराया, आज होगी पूछताछ; भीड़ को उकसाने का है आरोप

Tue, 06 May 2025 12:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 06 May 2025 12:56 AM IST
सार

24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ था। उसमें एक एफआईआर मुकदमा अपराध संख्या 335/24 में दर्ज हुई थी। जिसमें सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक के बेटे सुहेल इकबाल नामजद आरोपी हैं। अन्य अज्ञात आरोपी बनाए गए थे।

विज्ञापन
Sambhal Violence SIT summoned MLA Iqbal Mahmood's son Suhail Iqbal for questioning
Sambhal Violence - फोटो : संवाद

विस्तार

24 नवंबर को हुए बवाल में भीड़ को उकसाने के मामले में आरोपी बनाए गए विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल को एसआईटी ने सोमवार को धारा 35 के तहत नोटिस तामील कराया है। मंगलवार की सुबह 10 बजे पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया है। इससे पहले इसी मुकदमे में सांसद जियाउर्रहमान बर्क से भी एसआईटी पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि एसआईटी बवाल का मामला देख रही है। सुहेल इकबाल पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। इसलिए विवेचक ने सहयोग के लिए बुलाया है। इसी क्रम में नोटिस तामील कराया गया है। बता दें इसी मामले में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट की गिरफ्तारी हो चुकी है। वह 23 मार्च से जेल में बंद हैं। एसपी ने बताया कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ था। उसमें एक एफआईआर मुकदमा अपराध संख्या 335/24 में दर्ज हुई थी। जिसमें सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक के बेटे सुहेल इकबाल नामजद आरोपी हैं। अन्य अज्ञात आरोपी बनाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुकदमे में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट की भूमिका मिलने पर उनकी गिरफ्तारी की जा चुकी है। उनके खिलाफ बवाल की साजिश रचने और गंभीर अपराध में झूठे बयान देने जैसे आरोप हैं। मालूम हो इस मुकदमे सांसद पर भड़काऊ भाषण देने और विधायक के बेटे पर बवाल भड़काने का आरोप है।

विज्ञापन

न्यायिक जांच आयोग के सामने भी सांसद और विधायक के बेटे ने दर्ज कराए थे बयान
बवाल में न्यायिक जांच आयोग की भी जांच चल रही है। इस मामले में सांसद और विधायक के बेटे को आयोग ने लखनऊ बुलाया था। जहां बयान दर्ज किए गए थे। अब बवाल की साजिश के आरोप में बयान दर्ज किए जाने हैं। सांसद के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। नामजद आरोपियों में सुहेल इकबाल के बयान अब दर्ज किए जाने हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह 10 बजे बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।

विवेचक द्वारा नोटिस तामील कराया गया है। जांच में सहयोग के लिए बयान दर्ज किए जाने हैं। कोतवाली में मंगलवार की सुबह 10 बजे बुलाया गया है। उसके बाद जांच आगे बढ़ेगी। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed