{"_id":"60118a84231b1047645ac1df","slug":"up-govt-sets-a-record-in-purchasing-ground-nuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मक्का और मूंगफली खरीद में यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मक्का और मूंगफली खरीद में यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड
Thu, 28 Jan 2021 12:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने पिछले साल के मुकाबले इस बार मूंगफली की चार गुना अधिक खरीद की है। वहीं, योगी सरकार ने किसानों से पहली बार मक्का खरीद शुरू की है। पहले साल 24,859 किसानों से 1,06,412 मीट्रिक टन मक्का खरीदकर 167.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। प्रदेश में 16 जनवरी तक निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 6.41 फीसदी अधिक मक्का की खरीद की गई है।
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पहले साल के लिए मक्का खरीद का लक्ष्य एक लाख मीट्रिक टन तय किया गया था। इसके लिए प्रदेश भर में कुल 110 केंद्र तय किए थे। सबसे ज्यादा 24 खरीद केंद्र कानपुर संभाग में बनाए गए थे। अलीगढ़ संभाग में 18 और देवीपाटन संभाग में 15 मक्का खरीद केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
उधर, प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कुल 6,365 मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद की है, जोकि पिछले साल के मुकाबले चार गुना से भी ज्यादा है। पिछले साल 1,546 मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद की गई थी।
विज्ञापन