फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up government to take help of corporate to develop sports

कॉरपोरेट जगत की मदद से खेलों को बढ़ावा देगी यूपी सरकार

Fri, 24 Mar 2017 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 24 Mar 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
up government to take help of corporate to develop sports
डेमो

‘देखिए, प्रदेश को खेलस्तर को एकाएक बुलंदियों पर नहीं पहुंचाया जा सकता, लेकिन हमारी कोशिश होगी कि यह काम तेजी से हो। मेरे विचार से यहां पर कारपोरेट जगत अहम भूमिका निभा सकता है। सरकार का प्रयास होगा यूपी में खेलों के प्रोत्साहन के लिए कारपोरेट जगत का दखल बढे़ और हम प्रदेश का बेहतर भविष्य तैयार कर सके।’

विज्ञापन


यह कहना है प्रदेश के खेलमंत्री एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चेतन चौहान का, जो बृहस्पतिवार को खेल निदेशालय पहुंचे। उन्होंने स्टेडियम के प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यूपी में खेल नीति का लागू न होना भी निराशाजनक है।
विज्ञापन


हमारा प्रयास होगा कि यहां के सरकारी विभागों मेें खेलों का आरक्षण लागू किया जाए, ताकि सूबे से खिलाड़ियों के पलायन को रोका जा सके। चौहान ने कहा कि हम खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इसके लिए साई के प्रशिक्षकों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभव हुआ तो विदेशी प्रशिक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे। खेलों में भ्रष्टाचार के एक प्रश्न के जवाब में बोले मैं समझ सकता हूं कि खेल अधिकारियों पर किसी तरह का दबाव पड़ता है। सूबे में स्पोर्ट्स कॉलेजों फर्जी एडमिशन को लेकर भी विवाद सुना है, लेकिन बिना फाइल को देखे बिना कुछ भी नहीं बोलना चाहता हूं। मुझे कुछ वक्त दीजिए। समय आने पर कड़े निर्णय भी लिए जाएंगे और दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed