फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Former Union Minister Sanjeev Balyan accused the police of removing security, wrote a letter to CM Yogi

यूपी: पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने पुलिस पर सुरक्षा हटाने का लगाया आरोप, सीएम योगी को लिखा पत्र

Mon, 13 Jan 2025 11:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 13 Jan 2025 11:24 PM IST
सार

Sanjeev Balyan: पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव कुमार बालियान ने मुजफ्फरनगर पुलिस पर सुरक्षा हटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस बाबत पत्र भी लिखा है।
 

विज्ञापन
UP: Former Union Minister Sanjeev Balyan accused the police of removing security, wrote a letter to CM Yogi
डाॅ. संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव कुमार बालियान ने मुजफ्फरनगर पुलिस पर सुरक्षा हटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस बाबत पत्र भी लिखा है। उन्होंने सीएम को लिखे पत्र में बताया कि खानूपुर गांव में एक जमीन मंदिर एवं धर्मशाला के लिए मंसूरपुर डिस्टिलरी के कर्मचारियों ने खरीदी थी।

विज्ञापन


 पूर्व की सरकार के अधिकारियों की मिलीभगत कर जमीन डिस्टिलरी द्वारा जमीन अपने नाम दाखिल-खारिज करा ली गई। बीती एक जनवरी को मुजफ्फरनगर पुलिस के अधिकारियों के साथ साठगांठ कर डिस्टिलरी द्वारा जमीन पर कब्जा कर लिया गया और ग्रामीणों पर झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए गए। 
विज्ञापन


इसके विरोध में 12 जनवरी को मैं ग्रामीणों के साथ मंसूरपुर थाने पर गया था। पूर्व में भी मैंने मुजफ्फरनगर पुलिस की संपत्ति के विवाद में संलिप्तता की शिकायत की थी। इसकी वजह से मेरी सुरक्षा वापस ले ली गई है। लोकसभा चुनाव के दौरान मुझ पर जानलेवा हमला हुआ था। यदि भविष्य में मुझ पर दोबारा हमला हुआ तो इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार के अधिकारियों की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक गनर दिया जाएगा : एसएसपी
एसएसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि नियमानुसार एक गनर दिया जाएगा। वर्तमान में केंद्रीय मंत्री को दी जाने वाली सुरक्षा  वापस ले ली गई है।

भाजपा कार्यकर्ता के क्या हालात होंगे : बालियान
पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि मुझे अपनी सुरक्षा की चिंता नहीं है। मेरी सुरक्षा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता के हाथ में है। लेकिन एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ पुलिस का ऐसा व्यवहार है तो आम भाजपा कार्यकर्ता के क्या हालात होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed