{"_id":"6a2acda119fb04c4e205ce6f","slug":"up-bsp-to-sound-election-bugle-for-2026-with-two-massive-rallies-what-is-the-reason-behind-holding-rally-in-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो विशाल रैलियों से बसपा फूकेंगी 2026 का चुनावी बिगुल, अयोध्या में रैली करने के पीछे क्या है वजह?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो विशाल रैलियों से बसपा फूकेंगी 2026 का चुनावी बिगुल, अयोध्या में रैली करने के पीछे क्या है वजह?
Thu, 11 Jun 2026 10:14 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क, नेटवर्क
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:14 PM IST
सार
UP Assembly elections: बसपा 2026 के चुनावों की तैयारी को लेकर जुट गई है। 22 और 23 जून को अयोध्या और अकबरपुर में रैलियों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
बसपा करेगी बड़ी रैली का आयोजन।
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करने की कवायद में जुट गई है। पार्टी द्वारा आगामी 22 और 23 जून को दो बड़ी जनसभाएं अयोध्या और अकबरपुर में आयोजित करने की तैयारी है। इन जनसभाओं को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल संबोधित करेंगे। बता दें कि बसपा ने जून माह में चुनावी तैयारियों को शुरू करने की योजना बनाई थी, जिसके तहत इन जनसभाओं का कार्यक्रम बनाया गया है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों की मानें तो दोनों जनसभाओं में पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। साथ ही पार्टी ने जिन सीटों पर अपने प्रभारी बनाए है, उन्हें बतौर प्रत्याशी मंच पर उपस्थित रहने का अवसर दिया जाएगा। वहीं दूसरे दलों के कुछ नेताओं को भी बसपा में शामिल कराने की तैयारी है, जिनमें हाल ही में सपा में जाने वाले एक पूर्व सांसद भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बसपा प्रदेश अध्यक्ष की इन दोनों जिलों में अच्छी पकड़ है। अयोध्या में रैली करने की कई वजहों में एक प्रमुख वजह यह भी है। उन्होंने बीते कुछ माह के दौरान दोनों जिलों में कई बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए थे जिसमें हजारों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई थी। इसी वजह से बसपा सुप्रीमो मायावती का उन पर भरोसा बढ़ा और इन जनसभाओं के लिए सहमति दी गई है।
विज्ञापन