फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board result 2020 Intermediate Toppers Anurag Malik Pranjal Singh Utkarsh Shukla Vaibhav Dwivedi Akanksha

UP Board result 2020: इंटरमीडिएट में इन छात्रों का रहा बोलबाला, टॉप पांच में बनाई जगह

Sat, 27 Jun 2020 05:15 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 27 Jun 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
UP Board result 2020 Intermediate Toppers Anurag Malik Pranjal Singh Utkarsh Shukla Vaibhav Dwivedi Akanksha
UP Board Intermediate results 2020 - फोटो : अमर उजाला

कहते हैं "विद्यां ददाति विनयं विनयाद् याति पात्रताम्। पात्रत्वात् धनमाप्नोति धनात् धर्मं ततः सुखम्॥" उत्तर प्रदेश बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के परिणामों के साथ ही विद्यार्थियों ने एक बार फिर विद्या के प्रति समर्पण का एक नायाब उदाहरण पेश किया है। शनिवार को यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 में पंजीकृत कुल 5611072 परीक्षार्थियों में से 5130481 परीक्षा में शामिल हुए थे। इंटरमीडिएट में 2586440 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 200935 अनुपस्थित रहे जबकि 2385505 परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


भले ही परीक्षाफल आत्म विश्लेषण का माध्यम मात्र होता हो, लेकिन इसमें अव्वल आने की होड़ तो विद्यार्थियों में लगी ही रहती है। अथक प्रयास और कड़ी लगन के साथ सभी विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी करते हैं। हालांकि इनमें से सबसे अधिक और सही दिशा में मेहनत करने वाले छात्र के परिणाम ही सबसे अच्छे आते हैं। इस बार भी प्रदेश में विद्यार्थियों ने लाखों छात्रों की संख्या से ऊपर उठकर राज्य में अपने लिए विशेष स्थान बनाया है। हम बात कर रहे हैं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल होने वाले प्रदेश के टॉप पांच विद्यार्थियों की। आगे विस्तार से पढ़िए इन छात्रों के बारे में-
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना कोचिंग, ट्यूशन और एक्स्ट्रा क्लास के अनुराग ने किया 12वीं टॉप
12वीं में अनुराग मलिक ने 97 फीसदी नंबर लाकर टॉप किया है। अनुराग ने 12वीं की पूरी पढ़ाई घर पर रहकर ही की। उन्होंने कोई ट्यूशन नहीं लगाया था। अनुराग ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैनें बहुत मन से पढ़ाई की थी। इसमें मेरे अध्यापकों के साथ साथ परिजनों का भी बहुत योगदान रहा। अनुराग ने इस सफलता के बाद भगवान का धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरे साथ-साथ परिजनों ने भी बहुत मेहनत की थी। और पढ़ें...

प्रयागराज के प्रांजल ने मारी बाजी, 96 प्रतिशत अंकों के साथ पाया दूसरा स्थान
12वीं में प्रयागराज के कोराओ स्थित एसपी इंटर कॉलेज के प्रांजल सिंह ने बाजी मारी है। प्रांजल ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं बोर्ड में दूसरा स्थान प्रप्त किया है। प्रांजल ने बताया कि वह भविष्य में सिविल सेवाओं में करियर बनाना चाहते हैं। प्रांजल के पिता अवधेश कुमार सिंह उसी विद्यालय के प्रधानाचार्य हैं जहां से उन्होंने 12वीं की पढ़ाई की है। वहीं उनकी माता परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। और पढ़ें...

औरैया के उत्कर्ष शुक्ला का बोलबाला, राज्य में पाया तीसरा स्थान
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के रहने वाले उत्कर्ष शुक्ला ने इंटनमीडिएट 94.80 फीसदी अंक लाकर राज्य में तीसरा स्थान पाया है। उत्कर्ष की इस मेहनत से उनका और उनके परिवार का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने 500 में से 474 अंक हासिल किए हैं। उत्कर्ष गोपाल इंटर कॉलेज के छात्र हैं। उत्कर्ष आईएएस बनना चाहते हैं और टॉप करने के लिए उन्होंने दिन में 12 घंटे लगकर पढ़ाई की। और पढ़ें...


चौथा स्थान हासिल कर वैभव द्विवेदी ने बढ़ाया परिवार का मान
उन्नाव में इंटर के छात्र वैभव द्विवेदी ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल कर जनपद के साथ ही परिवार का मान बढ़ाया है। वैभव भविष्य में क्रिकेटर बनकर खुद का सपना पूरा करना चाहते हैं। कहा की फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ में खासा रुचि है। इसलिए भविष्य में पीएचडी भी करना चाहूंगा। उन्नाव शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी दुष्यंत द्विवेदी के होनहार लाल वैभव द्विवेदी ने अपनी सफलता से माता-पिता को अब आम से खास बना दिया है। और पढ़ें...

अब मेडिकल की तैयारी करेंगी आकांक्षा, प्रदेश में मिला पांचवां स्थान
राज्य में पांचवा स्थान हासिल करने वाली सुल्तानपुर की आकांक्षा सिंह के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने बताया कि अच्छे परिणाम के लिए मैंने लगातार अध्ययन करने की बजाय टॉपिक वाइज तैयारी को महत्व दिया। नोट्स बनाकर तैयारी करने से पढ़ाई व्यवस्थित होती है। आकांक्षा ने एमबीबीएस करके एक चिकित्सक के तौर पर समाजसेवा करने का सपना संजोया है। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट के बाद अब मेडिकल की तैयारी करूंगी। और पढ़ें...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed