फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Board Result 2020, Vaibhav secured fourth place and Riddhima 10th in Intermediate Examination

यूपी बोर्ड: उन्नाव की आस्था बाजपेई 88% अंकों के साथ टॉपर रहीं, आईएएस अफसर बनने का सपना

Sat, 27 Jun 2020 04:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Jun 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2020, Vaibhav secured fourth place and Riddhima 10th in Intermediate Examination
टॉपर आस्था बाजपेई अपने परिजनों के साथ - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले  के मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल की 10वीं की छात्रा आस्था बाजपेई ने 88% अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। आस्था कहती हैं कि इस सफलता का श्रेय उनकी माता नामिनी, पिता निर्मल बाजपेई और गुरुजनों को जाता है।
विज्ञापन


वहीं आगे की पढ़ाई व भविष्य को लेकर आस्था ने बताया कि वह आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। आस्था ने हिंदी में 87 अंग्रेजी में 97 गणित में 82 विज्ञान में 92 सामाजिक विज्ञान में 82 और चित्रकला में 88 नंबर प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के घोषित हाई स्कूल व इंटर के परीक्षा परिणाम में उन्नाव में इंटर के छात्र वैभव द्विवेदी ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल कर जनपद के साथ ही परिवार का मान बढ़ाया है। वैभव का कहना है कि उन्होंने टारगेट निर्धारित कर पढ़ाई की और आज गुरुजनों के आशीर्वाद से उनको यह मुकाम हासिल हुआ है। वैभव ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों के साथ ही माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैभव भविष्य में क्रिकेटर बनकर खुद का सपना पूरा करना चाहते हैं। कहा की फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ में खासा रुचि है। इसलिए भविष्य में पीएचडी भी करना चाहूंगा। उन्नाव शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी दुष्यंत द्विवेदी के होनहार लाल वैभव द्विवेदी ने अपनी सफलता से माता-पिता को अब आम से खास बना दिया है।



वैभव दिवेदी शहर के एबी नगर स्थित ब्रिलिएंट एकेडमी इंटर कॉलेज से इंटर की पढ़ाई की। आज इंटर के जारी हुए परिणाम में वैभव द्विवेदी ने 500 अंकों में से 472 अंक लाकर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। वैभव के पिता दुष्यंत द्विवेदी पेशे से बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर बहराइच में तैनात हैं। वैभव का कहना है कि बिना गुरुजनों के मार्गदर्शन के जीवन में कुछ भी संभव नहीं है। 
 

रिद्धिमा का इंटर में प्रदेश में दसवां स्थान
उन्नाव के बिहार स्थित त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज की रिद्धिमा शुक्ला ने इंटर में 92.60 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। रिद्धिमा ने 500 में से  463 अंक हासिल किए हैं। हाईस्कूल में भी रिद्धिमा ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया था। परिणाम से असंतुष्ट रिद्धिमा ने हाईकोर्ट का सहारा लिया और बाद में प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया था।

त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज की छात्रा रिद्धिमा का रोल नंबर  0975593 है। इनके पिता का नाम अशीष कुमार शुक्ला समाजसेवी और पेशे से किसान हैं। मां बिटन्नी शुक्ल गृहिणी हैं। भाई ऋषभ शुक्ला अभी कक्षा 3 का छात्र है। विद्यालय के गुरुजनों और अभिभावकों की मदद से रिद्धिमा ने एक बार फिर अपनी मेहनत से झंडा गाड़ा।

रिद्धिमा आईएएस बनना चाहती हैं। रिद्धिमा ने दस से बारह घंटे की पढ़ाई की। इनका कहना है कि कोरोना की वजह इस बार बच्चे ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाए हैं उन्हें अब ज्यादा मेहनत की जरूरत है। इन्होंने हाईस्कूल में 600 में 554 अंक पाकर जिला टॉप किया था। लेकिन परिणाम से असंतुष्ट होने पर रिद्धिमा ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। जिसके बाद रिद्धिमा को 561 अंक मीले थे और वह प्रदेश की मेरिट में सातवें स्थान पर पंहुची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed