Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: CM Yogi Adityanath promises for more than 1 lakh jobs in UP before election

UP Big News: 'एक लाख सरकारी नौकरी वादा', 'लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा' बाराबंकी में 200 लोगों को ठगा

Sun, 15 Nov 2026 05:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 15 Nov 2026 05:16 PM IST
सार

यूपी चुनाव के पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने चुनाव के पहले एक लाख नियुक्ति पत्र देने का वादा किया। वहीं, अखिलेश यादव ने आगरा में एक दलित सम्मेलन को संबोधित किया। पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें: 
 

विज्ञापन
UP Big News: CM Yogi Adityanath promises for more than 1 lakh jobs in UP before election
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में रविवार का दिन सियासी घटनाओं और बयानबाजी से भरा हुआ रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में थे तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा में दलित सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने वादा किया कि 26 जनवरी तक प्रदेश के एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देंगे। वहीं, आगरा में अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार के चुनाव में लाठी हारेगी लैपटॉप जीतेगा। उधर, एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी मेरठ में थे जहां उन्होंने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर निशाना साधा। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बरेली में थे जहां उन्होंने प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित किया और प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधा। शाम होते-होते सीएम योगी लखनऊ में गोमती तट पर पहुंचे जहां उन्होंने छठ महापर्व के पूजन में भाग लिया। इसके पहले उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं, बाराबंकी में एक प्राइवेट कंपनी की ओर से 200 लोगों से 90 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन


सीएम योगी ने अपने कार्यकाल का दिया हिसाब, बोले- साढ़े नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट वितरण अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने वादा किया कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश सरकार ने साढ़े नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। आगामी 26 जनवरी तक एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


'पीडीए यानी पलट देंगे अखिलेश', आगरा में सपा अध्यक्ष का नया नारा, बोले- लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा

अखिलेश यादव ने आगरा के दलित सम्मेलन में भाजपा सरकार पर शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दस साल में सरकारी व्यवस्था चौपट कर दी गई और संस्थानों में पीडीए व दलित समाज की भागीदारी कम हुई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


'अखिलेश वहां जा रहे हैं जहां हमारे बुजुर्गों ने 400 साल नमाज पढ़ी', ओवैसी ने सपा मुखिया पर बोला हमला
 मेरठ के नौचंदी मैदान में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने जनसभा की। ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या जा रहे हैं। मगर सहारनपुर में मस्जिद तोड़ी गई, वहां नहीं गए। जबकि चंद्रशेखर नमाज को लेकर मुस्लिमों के साथ खड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर  

उपमुख्यमंत्री केशव बोले- भाजपा का मूल संकल्प सबका साथ, सबका विकास; सपा पर साधा निशाना
बरेली में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। केशव मौर्य ने कहा कि सपा के शासनकाल में प्रदेश में अपराधियों और माफिया का मनोबल बढ़ा हुआ था। पुलिस भी अपराधियों से भयभीत रहती थी। भाजपा सरकार में अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है और अपराधियों को संरक्षण देने के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर  

गोमती तट पर पहुंचे सीएम योगी ने किया छठ पूजन, सैकड़ों महिलाओं ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य
राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रविवार की शाम को लखनऊ में सैकड़ों व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया। इस मौके पर लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तट पर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा आयोजित छठ पूजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे और सूर्य को अर्घ्य देकर पुष्प अर्पित किया। पढ़ें पूरी खबर  


बाराबंकी: रोजगार और ज्यादा ब्याज का झांसा देकर 200 लोगों से ठगे 90 लाख
ग्रामीणों को रोजगार और निवेश पर अधिक ब्याज देने का झांसा देकर करीब 200 लोगों से 90 लाख रुपये ठगने के आरोप में हरियाणा की उज्जवल धन निधि लिमिटेड कंपनी के प्रबंध निदेशक समेत पांच लोगों के खिलाफ बड्डूपुर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed