फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Akhilesh Alleges BJP Cheated in Elections; This City Was the Coldest in May; Death After Crawling

UP Big News: मैजिक ने 8 को कुचला, तीन सिर गायब, अखिलेश बोले- भाजपा ने बेईमानी की, मई में ये शहर हुआ सबसे ठंडा

Wed, 06 May 2026 05:40 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 06 May 2026 05:40 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News: Akhilesh Alleges BJP Cheated in Elections; This City Was the Coldest in May; Death After Crawling
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

UP Big News: Akhilesh Alleges BJP Cheated in Elections; This City Was the Coldest in May; Death After Crawling
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

आठ लोगों को कुचलते हुए गुजरा ट्रक, चार की मौत; तीन के सिर गायब

बलिया जिले के मांझी- छपरा मुख्य मार्ग पर इनई गांव के समीप असंतुलित मैजिक वाहन पलटने के बाद सामने से आ रही बेकाबू ट्रक ने आठ लोगों को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से जख्मी चार लोगों का छपरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

बुधवार तड़के मैजिक पर सवार होकर कुल 13 लोग छपरा के ब्रम्हपुर से बरात में डांस का कार्यक्रम कर बलिया के नरही स्थित लक्ष्मण पुर चट्टी लौट रहे थे। लखनऊ निवासी आर्केस्ट्रा संचालक अशोक राम ने बताया कि सभी मृतक लखनऊ के निवासी हैं, जो ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में आए थे। बताया कि हादसे के बाद मृतकों में से तीन शवों के सिर गायब थे। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Akhilesh Alleges BJP Cheated in Elections; This City Was the Coldest in May; Death After Crawling
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : सपा यूट्यूब चैनल।

अखिलेश बोले- चुनाव में भाजपा ने बेईमानी की

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव में आखिरी वक्त तक मजबूती से खड़ा रहा और जीत हासिल की, लेकिन अल्पमत की सरकार बनने के बाद भी विपक्षी दलों के साथ बेईमानी की गई। अखिलेश यादव ने चंडीगढ़ और कुंदरकी सहित विभिन्न स्थानों पर हुई कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा के '10 नम्बरी मॉडल' का जिक्र किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News: Akhilesh Alleges BJP Cheated in Elections; This City Was the Coldest in May; Death After Crawling
अचानक से बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

मई में लखनऊ का रिकॉर्ड ठंडा दिन, 11 डिग्री लुढ़का पारा, इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ

लखनऊ में मंगलवार रिकॉर्ड में मई का सबसे ठंडा दिन बन गया। 5 मई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2021 में 29 मई को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। दो दिन मौसम सुहाना रहने के बाद बुधवार सुबह से तेज धूप निकली। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Akhilesh Alleges BJP Cheated in Elections; This City Was the Coldest in May; Death After Crawling
विराट कोहली ने अपनी टीम के साथ अभ्यास किया। - फोटो : amar ujala

विराट शो के लिए तैयार लखनऊ, सभी टिकटें बिकीं

कहने को तो अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में बृहस्पतिवार को लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के बीच आईपीएल का मुकाबला होगा, लेकिन प्रशंसकों की नजरें केवल किंग कोहली पर होंगी। इस मैच के क्रेज का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मुकाबले से दो दिन पहले ही सभी टिकट बिक गए।

सात मई को इकाना स्टेडियम विराट कोहली की जर्सी से पटा नजर आएगा और एलएसजी को घरेलू मैदान में ही बाहर खेलने जैसा अहसास होगा। मंगलवार शाम को स्टेडियम के गेट नंबर तीन पर बड़ी संख्या में प्रसंसक पसंदीदा खिलाड़ी के दीदार को बेकरार दिखे। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Akhilesh Alleges BJP Cheated in Elections; This City Was the Coldest in May; Death After Crawling
सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक। - फोटो : amar ujala

बरात से लौट रहे दो दोस्तों की मौत, युवक के पेट में घुस गई डाल

गोंडा-बेलसर मार्ग पर बनघुसरा गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के राजा मोहल्ला निवासी विवेक कुमार उर्फ विष्णु (23) अपने दोस्त विशाल कनौजिया उर्फ निक्की (22) के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। दोनों पहले मनकापुर क्षेत्र में रिश्तेदार की शादी में गए और वहां से लौटते समय देहात कोतवाली क्षेत्र के लौवाटेपरा गांव में एक अन्य बरात में भी शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Akhilesh Alleges BJP Cheated in Elections; This City Was the Coldest in May; Death After Crawling
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

लखनऊ डिफेंस कॉरिडोर में देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी लगेगी

उत्तर प्रदेश के डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। विश्वविख्यात इंग्लैंड की हथियार निर्माता कंपनी वेब्ले एंड सियाल अब लखनऊ नोड में अत्याधुनिक गोला-बारूद (एम्युनिशन) निर्माण इकाई स्थापित करेगी। यह यूनिट सेना, अर्धसैनिक बलों और अधिकृत सुरक्षा एजेंसियों के लिए विभिन्न कैलिबर के कारतूस और हथियार सामग्री तैयार करेगी। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Akhilesh Alleges BJP Cheated in Elections; This City Was the Coldest in May; Death After Crawling
साले को नोटों की माला पहनाने के विवाद में भिड़े जीजा - फोटो : अमर उजाला

सारी दुनिया एक तरफ, बीवी का भाई एक तरफ, साले को नोटों की माला पहनाने में भिड़े साढ़ू

हरियाणा के मेवात इलाके के नहेदा गांव में शादी से पहले हंगामा हो गया। दूल्हा अरमान की शादी की रस्म के दौरान दो साढ़ुओं के बीच विवाद हुआ। यह विवाद नोटों की माला पहनाने और उड़ाने को लेकर शुरू हुआ। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed