फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda: Two friends returning from a wedding procession died after their bike collided with a fallen tree.

Gonda: सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक, बरात से लौट रहे दो दोस्तों की मौत, युवक के पेट में घुस गई डाल

Wed, 06 May 2026 03:36 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 06 May 2026 03:36 PM IST
सार

दोनों दोस्त रात को बाइक से वापस लौट रहे थे। रात में उन्हें सड़क पर गिरा पेड़ नजर नहीं आया और बाइक पूरी रफ्तार से पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Gonda: Two friends returning from a wedding procession died after their bike collided with a fallen tree.
सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा-बेलसर मार्ग पर बनघुसरा गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के राजा मोहल्ला निवासी विवेक कुमार उर्फ विष्णु (23) अपने दोस्त विशाल कनौजिया उर्फ निक्की (22) के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। दोनों पहले मनकापुर क्षेत्र में रिश्तेदार की शादी में गए और वहां से लौटते समय देहात कोतवाली क्षेत्र के लौवाटेपरा गांव में एक अन्य बरात में भी शामिल हुए।

विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 1:20 बजे दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गोंडा-बेलसर मार्ग पर पहुंचे, उन्हें सड़क पर गिरा पेड़ दिखाई नहीं दिया और बाइक सीधे उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विवेक के पेट में पेड़ की डाल घुस गई, जिससे उसका पेट फट गया और गले में भी गंभीर चोट आई। 
विज्ञापन


वहीं, विशाल के सिर में गहरी चोट लगने से उसकी हालत भी नाजुक हो गई। घटना के समय पीछे से आ रहे बरातियों में विवेक के बड़े भाई संजय उर्फ भोलू भी थे। उन्होंने दोनों को गंभीर हालत में देखा और तुरंत बाइक से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में बाइक चालक ने हेलमेट पहना हुआ था, बावजूद इसके पेड़ से टकराने के कारण दोनों युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed