{"_id":"59c14bbc4f1c1b28688b5722","slug":"up-ats-arrested-two-doubtfull-of-babbar-khalsa-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी एटीएस ने बब्बर खालसा के दो संदिग्ध दबोचे, पंजाब में थे वांछित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी एटीएस ने बब्बर खालसा के दो संदिग्ध दबोचे, पंजाब में थे वांछित
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एटीएस ने मंगलवार को बब्बर खालसा के दो वांछितों जितेंद्र सिंह टोनी और सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पटियाला (पंजाब) की नाभा जेल से फरार बब्बर खालसा संगठन के आतंकियों की मदद करने और असलहा सप्लाई करने का आरोप है।
विज्ञापन
दोनों के खिलाफ अदालत से वारंट भी जारी थे। इनमें टोनी को मैलानी और सतनाम को लखीमपुर शहर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
इन दोनों को एटीएस, पंजाब पुलिस और लखीमपुर पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया। जितेंद्र को पंजाब पुलिस के साथ एटीएस लखनऊ ले गई है, जबकि दूसरे संदिग्ध सतनाम को सदर कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया है।
विज्ञापन
आईजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि पूर्व में लखनऊ से गिरफ्तार बब्बर खालसा ग्रुप के आतंकी बलवंत सिंह से पूछताछ में प्रकाश में आए सतनाम सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्त पंजाब में अलग अलग मामलों में वांछित थे। इनको पकड़ने के लिए एटीएस से पंजाब पुलिस ने सहयोग मांगा था।
विज्ञापन
वहीं, सतनाम पर नवाशहर के मुकुंदपुर थाने में धारा 121, 121ए आईपीसी और यूए (पी) एक्ट 25 के तहत मुकदमा दर्ज है।