{"_id":"5fc3f9778ebc3e9c0416ea58","slug":"unwanted-photo-of-girls-uploaded-on-facebook-lko-city-news-lko5524261105","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल से शेयर की युवतियों की फोटो, साथ ही लिखी गालियां व...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल से शेयर की युवतियों की फोटो, साथ ही लिखी गालियां व...
Mon, 30 Nov 2020 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ के वजीरगंज कोतवाली में फेसबुक पर युवतियों के आपत्तिजनक फोटो और मोबाइल नंबर डालकर गालियां पोस्ट करने वाले यासीन अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जबकि कैसरबाग में युवती ने अपनी फेसबुक आईडी हैक करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस किया है। साइबर सेल की मदद से दोनों मामलों की जांच की जा रही है।
वजीरगंज निवासी पीड़िता ने बताया कि यासीन अंसारी नाम के व्यक्ति ने 29 अक्तूबर की सुबह करीब छह बजे अपनी फेसबुक प्रोफाइल से उसकी फोटो शेयर की है। उसने फोटो के साथ ही उसका मोबाइल नंबर व गालियां और आपत्तिजनक बातें लिखी हैं।
उसकी फोटो के अलावा पांच-छह अन्य लड़कियों के फोटो व मोबाइल नंबर भी पोस्ट किए गए हैं। यासीन की फेसबुक आईडी पर युवती का नंबर देखकर कई लोग उसे कॉल कर रहे हैं। फोन करने वाले अभद्रता और अश्लील बातें करते हैं।

घर से निकलना हो गया दूभर
कुछ लोग यासीन की फेसबुक प्रोफाइल पर ही उसके खिलाफ गंदे कमेंट कर रहे हैं। अश्लील फोन कॉल और कमेंट्स से वह अवसाद में आ गई है। उसका घर से निकलना दूभर हो गया है। पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद शनिवार को उन्होंने कोतवाली जाकर यासीन अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
इसके अलावा कैसरबाग निवासी एक युवती की फेसबुक प्रोफाइल किसी ने हैक कर ली। युवती का कहना है कि हैकर उसकी प्रोफाइल का गलत उपयोग कर रहा है जिससे परिवार व समाज में उसकी छवि खराब हो रही है। पीड़िता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। साइबर सेल दोनों मामलों की पड़ताल में जुटी है।