फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two youths died in an accident in lucknow

लखनऊः तेज रफ्तार डंपर ने ट्रक का टायर बदल रहे दो युवकों को रौंदा, मौत

Tue, 10 Dec 2019 01:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Dec 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
two youths died in an accident in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में गोसाईंगंज थानाक्षेत्र में शहीद पथ पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने ट्रक का टायर बदल रहे दो युवकों की जान ले ली। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार उपाध्याय के मुताबिक, फतेहपुर के गाजीपुर निवासी अफजल उर्फ ललुवा (21) और ललौली निवासी शाहनवाज (20) ट्रक से कानपुर गए थे।

विज्ञापन


शाहनवाज के पिता रईस अली ट्रक चलवाते हैं। अफजल हेल्पर था। सोमवार सुबह कानपुर से मौरंग लादकर कमता चौराहे पहुंचे थे, जहां अंसल एपीआई के गेट के पास ट्रक का टायर फट गया। दोनों ट्रक का टायर बदलने लगे।
विज्ञापन


इस बीच तेलीबाग की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

डंपर ने छात्रों को मारी टक्कर, मौत

two youths died in an accident in lucknow
इसी बाइक से जा रहे थे छात्र - फोटो : अमर उजाला

वहीं मोहनलालगंज के डेहवा में सोमवार देर शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार छात्रों कुनाल (14) और वीर सैनी को टक्कर मार दी। कुनाल की मौके पर ही मौत हो गई, सूचना पर पहुंचे परिवारीजन बेटे का शव देखकर बिलख पड़े।

पुलिस के मुताबिक, परवर-पूरब निवासी रामफल का बेटा कुनाल बिजनौर स्थित एक निजी स्कूल का छात्र था। वह सोमवार शाम साथी छात्र वीर सैनी के साथ बाइक से चाऊमीन खाने जा रहा था। डेहवा गांव के पास अज्ञात डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों बाइक सहित छिटककर दूर जा गिरे। कुनाल की मौके पर मौत हो गई जबकि वीर गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed