फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two smuggler arrested with brown shugar

दो करोड़ के ब्राउन शुगर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 29 Mar 2022 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
two smuggler arrested with brown shugar
लखनऊ। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने चिनहट के नेडा मोड़ के पास से दो तस्करों को 202 ग्राम ब्राउन शुगर, 2.45 लाख रुपये नकदी व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है। बाराबंकी का यह तस्कर गिरोह गोरखपुर के रास्ते नशीला पदार्थ नेपाल पहुंचाने की तैयारी कर रहा था। लखनऊ में माल लेने आया था। इसी दौरान एसटीएफ ने दबोच लिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ सत्यसेन यादव के मुताबिक, पकड़े गए तस्करों में बाराबंकी के रामनगर स्थित लधौरा निवासी जान मोहम्मद व बहराइच के सलारगंज का अकबर अली शामिल है। दोनों के पास से 202 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। इसके अलावा 2.45 लाख रुपये नकदी, एक बाइक और दो मोबाइल बरामद किया है। एएसपी के मुताबिक, रविवार देर शाम सूचना मिली कि ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाला गिरोह बाराबंकी से गोरखपुर के रास्ते नेपाल जाने की तैयारी में है। इस गिरोह के दो सक्रिय सदस्य लखनऊ के चिनहट इलाके के देवा रोड होकर जाएंगे। एसटीएफ ने देवा रोड पर नेडा मोड़ के पास चेकिंग लगाई। इस दौरान बाइक से दो संदिग्ध आते हुए दिखे। पुलिस ने जैसे ही रोका तो भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेरकर दबोच लिया। तलाशी ली गई तो नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
विज्ञापन

दो गुना दाम पर नेपाल में बेचते हैं
एएसपी सत्यसेन के मुताबिक, पूछताछ में अकबर अली ने बताया कि वह नेपाल के बांका जिले में रहने वाले पदम बहादुर से रुपये लेकर प्रदेश के बाराबंकी निवासी जान मोहम्मद से ब्राउन शुगर खरीदता है। इसकी कीमत करीब 1200 रुपये प्रति ग्राम है। इसके बाद इसी ब्राउन शुगर को अकबर, नेपाल के पदम बहादुर को 2500 रुपये प्रतिग्राम के हिसाब से बेचता है। जान मोहम्मद ने बताया कि वह स्वयं व गांव के आसपास के लोग ब्राउन शुगर तैयार करते हैं जिसे इकट्ठा कर मोटे दाम पर बेचता है। एसटीएफ ने चिनहट थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दोनों को दबोचने में एसटीएफ के निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा, एसआई सत्यप्रकाश सिंह, मुख्य आरक्षी श्रीराम सिंह व आरक्षी रविंद्र यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed