लखनऊ में दरिंदगी की इंतेहा, एक दिन में दो गैंगरेप से सनसनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप की दो वारदात के राजधानी लखनऊ में शनिवार को सनसनी मच गई। पहली वारदात निगोहां की है, जहां आठ साल की मासूम से गांव के ही चार दरिंदों ने दुष्कर्म किया और उसे लहूलुहान छोड़कर भाग गए। वह किसी तरह घर पहुंची तो परिवारवाले शनिवार को उसे लेकर थाने पहुंचे।
पुलिस ने चारो आरोपियों को पकड़ लिया है। एसओ कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों में तीन नाबालिग हैं। तीन को बाल संरक्षण गृह भेजा गया जबकि मुख्य आरोपी सुरेंद्र को जेल भेज दिया गया। इनके खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता मजदूर हैं। शुक्रवार शाम वह बकरी चराने के लिए घर से निकली थी। बच्ची ने मां को बताया कि उसकी एक बकरी गुम हो गई थी। घर लौटते वक्त सुरेंद्र दिखा तो उसने मदद के लिए कहा।
इस पर वह उसे पास के ही ईंट-भट्टे पर ले गया। वहां तीन लड़के पहले से ही मौजूद थे। सुरेंद्र और उसके तीन नाबालिग साथियों ने बच्ची के साथ दरिंदगी की। खून से लथपथ बच्ची को बेसुध हालत में छोड़कर चारों भाग गए।
वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डालने की दी धमकी
गैंगरेप की दूसरी वारदात आलमबाग में हुई। चार दरिंदों ने एक किशोरी से रेप किया, मोबाइल फोन से वीडियो बनाया और यूट्यूब पर डालने की धमकी देते हुए पीड़िता को भगा दिया।
रेस्टोरेंट में काम करने वाले मुख्य आरोपी समेत दो नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो फरार हैं। मुख्य आरोपी ने किशोरी को उसके साढ़े तीन साल के ममेरे भाई को ले जाने के बहाने बुलाया था। पुलिस ने चारों दरिंदों के खिलाफ गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
सीतापुर की मूल निवासी 17 वर्षीय लड़की की गढ़ी कनौरा श्रम विहार कॉलोनी में रहने वाले एक लड़के से दोस्ती थी।। शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उसने किशोरी को फोन कर कहा कि वह कॉलोनी के बाहर अपने दोस्त शुभम के घर पर है और उसका साढ़े तीन साल का ममेरा भाई उसके पास है।
किशोरी के मुताबिक वह उसके घर पहुंची तो भीतर तीन युवक बैठे मिले। मुख्य आरोपी पीछे से आया तो तीनों ने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
और किशोरी से दरिंदगी की। बाद में तीन अन्य साथियों ने भी किशोरी से रेप किया। इस दौरान मुख्य आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया।