{"_id":"5ff6e6948ebc3e3406244024","slug":"two-died-when-a-bus-hits-a-bike-in-kaudiya-thana-kshetra-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: बाइक सवार युवकों को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत, बाइक भी जल कर हुई खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: बाइक सवार युवकों को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत, बाइक भी जल कर हुई खाक
Thu, 07 Jan 2021 04:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Jan 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र में मल्लापुर के पास बुधवार देर रात एक बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
बस की टक्कर लगने से बाइक में आग लग गई। दरअसल, खरगूपुर थाना क्षेत्र के डूडाव पिपरा चौबे निवासी दद्दू (22) पुत्र ईश्वरदीन और उसी मजरे के पिपरा निवासी रामू गौतम (24) एक ही बाइक पर सवार हो कर गोंडा दवा लेने आये थे।
विज्ञापन
दोनों दवा लेकर वापस घर जा रहे थे कि मल्लापुर के पास एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दद्दू की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रामू गौतम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटनास्थल पर ही मोटर साइकिल में पेट्रोल का रिसाव होने से जल गई। जलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन