{"_id":"591bde9c4f1c1bd529f22b8f","slug":"two-died-in-stormy-wind-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने अचानक बदली करवट, दिन में छाया अंधेरा, आंधी से पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने अचानक बदली करवट, दिन में छाया अंधेरा, आंधी से पांच लोगों की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 17 May 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी को तपा रही भीषण गर्मी के बीच बुधवार सुबह अचानक मौसम में बदलाव आया। लखनऊ में तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल रहे और तापमान में गिरावट भी महसूस की गई वहीं सुल्तानपुर में आंधी पानी से पांच लोगों की जान चली गई और 40 लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर ब्यूरो के मुताबिक सुबह अचानक अंधेरा छा गया। आंधी से मिहीपुरवा और नानपारा क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ। यहां तेज आंधी में पेड़ गिरने से राजबली (65). अब्बास (48), भुल्लन गुप्ता (60), पिंकी (20), राजकुमारी (30) की मौत हो गई। वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं सीतापुर में तेज हवा और आंधी से अचानक अंधेरा हो गया। लोगों को गाड़ियों की लाइट जलानी पड़ी।