{"_id":"612a6e708ebc3e79cd0c0826","slug":"two-brothers-shot-by-miscreants-in-lucknow-one-is-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: सराफा व्यापारियों पर फायर कर सोना-चांदी और नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: सराफा व्यापारियों पर फायर कर सोना-चांदी और नकदी लूटी
Sun, 29 Aug 2021 10:03 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:03 AM IST
सार
लाही गांव निवासी दो भाई दिलीप सोनी व दीपक सोनी नेरथुआ मोड़ पर अपनी सराफा की दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। लाही गांव संपर्क मार्ग पर पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और हमला कर सोना-चांदी व नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
हमले में घायल दोनों भाई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र के लाही गांव के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफा व्यापारी भाइयों पर फायर कर करीब तीन लाख रुपये का सोना-चांदी और नकदी लूटकर भाग गए। इस घटना में गोली बड़े भाई के सिर में लगी है और छोटे भाई को पिटाई की वजह से गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी भेजा है। जहां से दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
शनिवार की देर शाम हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के लाही गांव निवासी दो भाई दिलीप सोनी व दीपक सोनी नेरथुआ मोड़ पर अपनी सराफा की दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। लाही गांव संपर्क मार्ग पर पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और आगे बाइक लगा दी।
विज्ञापन
दोनों भाइयों के बाइक रोकते ही बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया। सिर में गोली लगने से बाइक पर सवार दिलीप लड़खड़ाकर नीचे गिर गया। वहीं बदमाशों ने दूसरे भाई दीपक की लोहे के रॉड से जमकर पिटाई कर दी और उनके पास मौजूद बैग छीन लिया। बैग में दो किलो चांदी, दस ग्राम सोना व 50 हजार रुपये नकद रखे थे।
विज्ञापन
विरोध करने पर बदमाशों ने एक और फायर किया लेकिन गनीमत गोली नहीं लगी और बदमाश बाइक पर सवार होकर रायबरेली मार्ग की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भेजा जहां हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जबकि सीओ नवीन कुमार का कहना है कि मेडिकल में गोली की चोट नहीं है, मामला लेन-देन का हो सकता है।