फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two boys died in an accident in Lucknow.

कुत्तों से बचने के लिए दौड़ाई बाइक, खंभे से टकराई, दो की मौत

Fri, 27 Nov 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Nov 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
Two boys died in an accident in Lucknow.

आवारा कुत्तों की वजह से दो दोस्तों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। घटना चौपटिया इलाके की है। दोनों शुक्रवार तड़के करीब चार बजे चाय पीने बाइक से घर से निकले कि कुत्ते उनके पीछे पड़ गए। बचने के लिए बाइक दौड़ाई तो वह बेकाबू हो बिजली के खंभे से जा टकराई। हेलमेट नहीं पहने होने के वजह से दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर दोनों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


सीओ बाजारखाला राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि वजीरबाग के रुस्तमनगर निवासी फैजान हुसैन (19) और उसका दोस्त हसनपुरिया का आसिफ अली उर्फ सोनू (17) बाइक से चौपटिया से अकबरीगेट की तरफ जा रहे थे। भोलानाथ कुआं के पास सड़क किनारे बिजली का खंभा लगा है। बाइक आसिफ चला रहा था।
विज्ञापन


कुत्तों से बचने के चक्कर में आसिफ ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। इससे बेकाबू हुई बाइक संकरी सड़क पर लगे खंभे से जा भिड़ी। दोनों  उछले और सिर के बल खंभे से टकरा गए। मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को ट्रॉमा सेंटर ले गई जहां चिकित्सकों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ ने बताया कि दोनों चाय पीने की बात कहकर घर से निकले थे।

परिवारों में मचा कोहराम

Two boys died in an accident in Lucknow.

हादसे की सूचना से दोनों के परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। फैजान के पिता रफीक हुसैन ने बताया कि वह तीन बेटे और एक बेटी में सबसे छोटा था। घर पर मां रजिया बेग बेहोश हो गई। फैजान भाइयों के साथ जरी का काम करता था। उधर, आसिफ अली के पिता नौशाद अली ट्रैवल एजेंसी में कार चलाते हैं। उन्होंने बताया कि आसिफ दरगाह हजरत अब्बास के पास कपड़े की दुकान चलाता था। घर पर बड़ा भाई हैदर, बहन नूर बानो और मां सायरा हैं।

सड़कों के आसपास जमा रहता है आवारा कुत्तों का झुंड
इलाकाई लोगों के मुताबिक चौपटिया से अकबरीगेट के बीच आवारा कुत्तों का झुंड सड़क के आसपास ही घूमता रहता है। गोश्त की दुकानों के आसपास हर वक्त 15 से 20 कुत्ते रहते हैं। मांस खाकर यह कुत्ते खूंखार हो गए हैं। रात को इन कुत्तों का आतंक और बढ़ जाता है। यहां से पैदल निकलना भी दूभर होता है।

कई बार शिकायत, पर नगर निगम का दस्ता नहीं आया
स्थानीय निवासी नौशाद अली ने बताया कि सड़क पर आवारा कुत्तों का खौफ रहता है। कई लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। इसकी कई बार शिकायत के बावजूद एक बार भी नगर निगम का दस्ता यहां नहीं आया।

उन्होंने कहा कि कुत्तों से बचने के लिए बाइक सवार स्पीड बढ़ा देते हैं जिससे हादसे होते हैं। बाइक सवार खुद हादसे का शिकार हो जाते हैं या फिर कोई दूसरा उनकी टक्कर से चोटिल हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed