{"_id":"64d9ecb89844126e9e06c6e2","slug":"tulsi-express-will-run-from-ayodhya-cantt-to-prayagraj-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अयोध्या कैंट से जल्द चलेगी तुलसी एक्सप्रेस, प्रयागराज से आने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अयोध्या कैंट से जल्द चलेगी तुलसी एक्सप्रेस, प्रयागराज से आने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
Mon, 14 Aug 2023 02:32 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Aug 2023 02:32 PM IST
सार
तुलसी एक्सप्रेस अयोध्या कैंट से प्रयागराज के लिए चलेगी। इससे मुंबई से प्रयागराज होकर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
अयोध्या का निर्माणाधीन राम मंदिर (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकमान्य तिलक टर्मिनल से प्रयागराज के मध्य वर्तमान में चलने वाली तुलसी एक्सप्रेस को अयोध्या कैंट से जल्द चलाने की रेलवे मंत्रालय तैयारी कर रहा है। यह ट्रेन सोमवार व बुधवार को चलेगी।
विज्ञापन
अयोध्या से मुम्बई जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने की वजह से सप्ताह में रोजाना ट्रेनें चलाने के प्रकरण को सांसद लल्लू सिंह द्वारा रेल मंत्रालय के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाता रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव: सपा छोड़कर भाजपा में लौटे दारा सिंह चौहान को ही भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - स्वतंत्रता संग्राम का गवाह भी है रामजन्मभूमि परिसर, कुबेर टीले पर सेनानियों को दी गई थी फांसी
सांसद ने बताया कि अभी अयोध्या से रविवार व गुरुवार को साकेत एक्सप्रेस, 15101 व 15102 एलटीटी छपरा से मुम्बई वाया अयोध्या बुधवार व शनिवार व 22103/22104 एलटीटी अयोध्या कैंट मंगलवार को चल रही है।
तुलसी एक्सप्रेस भी सोमवार व बुधवार को चलने वाली है। मुम्बई से प्रयागराज होकर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को इससे आसानी होगी।