{"_id":"5c29dfe0bdec22569e1138ab","slug":"tsi-filed-case-against-tempo-driver-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाने के पास टीएसआई को कुचलने की कोशिश, ऑटो में फंसकर घिसटते गए दो सौ मीटर तक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के पास टीएसआई को कुचलने की कोशिश, ऑटो में फंसकर घिसटते गए दो सौ मीटर तक
Mon, 31 Dec 2018 02:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के महानगर थाने से चंद कदम दूरी पर गोल मार्केट चौराहे पर बीस सड़क सवारियां उतार रहे ऑटो चालक को रोकने पर उसने टीएसआई देवेश राव को कुचलने की कोशिश की। देवेश ऑटो में फंसकर दो सौ मीटर तक घिसटते चले गए।
विज्ञापन
टीएसआई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया व चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। टीएसआई देवेश राव के मुताबिक, शुक्रवार को वह गोल मार्केट चौराहे पर तैनात थे। उनके साथ सिपाही गणेश दुबे भी मौजूद था। देर शाम को निशातगंज पुल से गोल मार्केट चौराहे के बीच ऑटो चालक बीच सड़क पर सवारियां उतार रहा था।
विज्ञापन
इस पर उसे पास जाकर रुकने का इशारा किया तो वह ऑटो लेकर तेजी से भागने लगा और उन्हें टक्कर मार दी। खुद को बचाने के लिए टीएसआई ने ऑटो पकड़ लिया। चालक तेज रफ्तार से भागने लगा। ऑटो में फंसकर वह थाने से आगे पोस्ट ऑफिस तक घिसटते रहे।
विज्ञापन
इस दौरान वहां चौराहे पर तैनात कांस्टेबल गणेश दुबे, राजीव कुमार भदौरिया बाइक से पीछा करते हुए पहुंचे। ऑटो चालक शिवशंकर उर्फ मोनू यादव को दबोच लिया। वह चिनहट के कल्याणी विहार का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक विकास कुमार पांडेय के मुताबिक टीएसआई की तहरीर पर पुलिस पर जानलेवा हमला, सरकारी काम में बाधा सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।