{"_id":"5dca8eb58ebc3e5af74dbc87","slug":"truck-hits-car-riders-injured-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः शहीद पथ पर बेकाबू ट्रक ने कार सवारों को रौंदा, गाड़ी के अगले हिस्से के उड़े परखच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः शहीद पथ पर बेकाबू ट्रक ने कार सवारों को रौंदा, गाड़ी के अगले हिस्से के उड़े परखच्चे
Tue, 12 Nov 2019 04:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 Nov 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में गोसाईंगंज इलाके के शहीद पथ पर यूपी-112 के सामने एक ट्रक ने कार सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस उनकी पहचान कराने में जुटी है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज धीरेंद्र कुमार उपाध्याय के मुताबिक, रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने कार सवार युवकों को टक्कर मार दी।
हादसे में कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक अंदर फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार शहीद पथ से हटवाकर पड़ताल शुरू कर दी थी।
विज्ञापन