{"_id":"647823980677f29489079273","slug":"transfer-posting-will-be-through-manav-sampada-portal-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मानव संपदा पोर्टल के जरिये रोकेंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल, मेरिट के आधार पर होगा स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मानव संपदा पोर्टल के जरिये रोकेंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल, मेरिट के आधार पर होगा स्थानांतरण
Thu, 01 Jun 2023 10:20 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 01 Jun 2023 10:20 AM IST
सार
यूपी में ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल बंद करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानव संपदा पोर्टल के इस्तेमाल का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इसका निर्णय मेरिट के आधार पर होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सरकारी सेवाओं में ट्रांसफर-पोस्टिंग में खेल अब बंद हो जाएगा। इस प्रकिया को पारदर्शी व सरल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरिट आधारित स्थानांतरण व्यवस्था के लिए मानव संपदा पोर्टल का उपयोग करने का निर्देश दिया है। इसके माध्यम से जिन कर्मचारियों के तबादले होने हैं और जहां पर खाली पदों को भरा जाना है उन्हें चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र कर्मचारियों से स्थानांतरण के लिए विकल्प लिए जाएं और भारांक के अनुसार मेरिट आधारित तबादले की प्रक्रिया अपनाई जाए। उन्होंने तबादलों में पिछड़े (आकांक्षी) जिलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने को मानव संपदा पोर्टल के क्रियान्वयन की समीक्षा की। स्थानांतरण नीति आने से ठीक पहले सीएम के इन निर्देशों को काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा के लिए रालोद से ज्यादा मुफीद है सुभासपा, बीजेपी के आंतरिक सर्वे से खुलासा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्तार गैंग ने दो साल के अंदर 28 शस्त्र लाइसेंस नागालैंड से यूपी ट्रांसफर कराए, STF की जांच में खुलासा
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पोर्टल के उपयोग से कर्मचारी पंजीकरण, तबादला, नियुक्ति और कार्य मुक्ति, प्रशिक्षण, कार्य मूल्यांकन, सर्विस बुक के प्रबंधन, अवकाश प्रबंधन और एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) का काम आसान हुआ है। 83 विभाग और 14 लाख से अधिक कर्मचारी इस पोर्टल पर ऑनबोर्ड हैं।