फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transfer of bif officers in stamp and panjiyan department.

मुख्यमंत्री योगी ने इस विभाग के रद्द किए थे 350 तबादले, अब 21 बड़े अफसरों पर लटकी तलवार

Sun, 25 Aug 2019 12:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 25 Aug 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
Transfer of bif officers in stamp and panjiyan department.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : (फाइल फोटो)

स्टांप एवं पंजीयन विभाग में समूह ‘ख’, ‘ग’ व ‘घ’ के तबादले रद्द किए जाने के बाद समूह ‘क’ के 21 अफसरों के तबादलों पर भी तलवार लटक रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्टांप एवं पंजीयन विभाग में 18 सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) व तीन उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के तबादले में भी नियमों को ताक पर रखकर किए जाने की शिकायत की गई है। ये तबादले तत्कालीन स्टांप-पंजीयन मंत्री व तत्कालीन प्रमुख सचिव के निर्देशन में हुए थे।

विज्ञापन


तबादलों की शिकायतें सही पाने के बाद सीएम के आदेश पर समूह ख, ग व घ संवर्ग के करीब 350 तबादले रद्द कर दिए गए थे। बताया जा रहा है कि अब समूह ‘क’ के तबादलों में भी मनमानी किए जाने की शिकायतें की गई हैं।
विज्ञापन


शासन स्तर से शिकायतों की पड़ताल कराई जा रही है। सूत्रों की मानें तो एआईजी व डीआईजी के तबादलों में भी जिस तरह से गड़बड़ियां हुई हैं, इन तबादलों को भी रद्द किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने बदल दिया था नंदी का विभाग

तबादले रद्द होने के ठीक पहले प्रमुख सचिव एक वर्ष के स्टडी लीव पर चल गए। जब मंत्रिमंडल विस्तार हुआ तो मुख्यमंत्री ने नंदी से स्टांप-पंजीयन विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली। तबादलों की शिकायतें सही पाने के बाद सीएम योगी ने न सिर्फ 350 तबादले रद्द कर दिए थे, बल्कि तत्कालीन मंत्री नंदी का विभाग भी बदल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed