फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tranfer and posting

सात निरीक्षक व १४ उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र बदले

Sun, 14 Jul 2019 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Tranfer and posting
सात निरीक्षक व 14 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, तीन थानों में नए अतिरिक्त निरीक्षक अपराध की तैनाती
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार देर रात सात निरीक्षकों व 14 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। देर रात जारी सूची के मुताबिक, तीन थानों में नए अतिरिक्त निरीक्षक अपराध की तैनाती की गई।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि प्रभारी व्यापारी प्रकोष्ठ अरुण कुमार मिश्रा को प्रभारी क्राइम ब्रांच बनाया गया है।
इसी तरह रणजीत सिंह भदौरिया को प्रभारी व्यापारी प्रकोष्ठ अपराध शाखा के साथ अपर पुलिस अधीक्षक अपराध का वाचक बनाया गया।
वहीं, ठाकुरगंज के पूर्व प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा को एसएसपी कार्यालय में वाचक के पद पर तैनात किया गया।
पुलिस लाइन से अखिलेश चंद्र पांडेय को अपराध शाखा, प्रहलाद सिंह को बंथरा का अतिरिक्त निरीक्षक अपराध, दिवाकर प्रसाद सरोज को काकोरी और ओमप्रकाश रजक को इंदिरानगर का अतिरिक्त निरीक्षक अपराध बनाया गया।
विज्ञापन

वहीं, एसआई प्रमोद कुमार सक्सेना को पारा, रामनरेश सिंह को गुडंबा, वैभव कुमार सिंह को थाना इंदिरानगर, माधव प्रसाद त्रिपाठी ठाकुरगंज थाना भेजा गया।
दूसरी ओर, हामिद अली सिद्दीकी को गाजीपुर के अरावली, गणेश सिंह को टेढ़ी पुलिया, विनोद कुमार को खुर्रमनगर, शालिनी सहाय को पत्रकारपुरम, कुलदीप सिंह गौर को कटरा विजन बेग, कैलाश नारायण त्रिवेदी को हुसैनाबाद, दिलशाद चौधरी को कस्बा चौकी गोसाईंगंज, संतोष कुमार पटेल को बालागंज का चौकी प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सुरेश चंद्र गिरी को साइबर सेल व हरेंद्र सिंह हुसैनाबाद चौकी प्रभारी को पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed