फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trains of Bihar route will be affected till 3 August.

Railway: बिहार रूट की ट्रेनें तीन अगस्त तक रहेंगी प्रभावित, कई ट्रेनों का समय बदलेगा तो कई बदले रूट से चलेंगी

Sun, 30 Jul 2023 11:50 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 30 Jul 2023 11:50 AM IST
सार

भटनी स्टेशन पर सुविधाओं को बढ़ाने के लिए बिहार रूट की ट्रेनें प्रभावित होंगी। इसके लिए कई ट्रेनों का रूट बदला गया है तो कई का समय बदला है।

विज्ञापन
Trains of Bihar route will be affected till 3 August.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

वाराणसी मंडल के भटनी स्टेशन पर सुविधाओं में वृद्धि करने के लिए इंजीनियरिंग विभाग की ओर से ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे तीन अगस्त तक बिहार रूट की ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

विज्ञापन


इस दौरान लखनऊ-पाटलीपुत्र सहित आठ जोड़ी ट्रेनें प्रभावित रहेगी। सीपीआरओ ने बताया कि 31 जुलाई को काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस लखनऊ मंडल में एक घंटे रोककर चलाई जाएगी। वहीं सीतामढ़ी से 31 जुलाई व तीन अगस्त को चलने वाली सीतामढ़ी-आनन्दविहार टर्मिनस एक्सप्रेस बदले हुए रूट छपरा-बलिया-इंदारा के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फूलपुर या मिर्जापुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे नीतीश! किरणमय नंदा के लिए पश्चिम बंगाल में टिकट मांगेगी सपा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बीजेपी ने फेटे चुनावी पत्ते: बढ़ी वैश्य समाज की हिस्सेदारी, दलित-जाट टीम से हुए बाहर, पसमांदा पर लगाया दांव


इसी क्रम में नई दिल्ली से 30 जुलाई को चलने वाली गाड़ी संख्या 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस, कटिहार से 30 जुलाई व दो अगस्त को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, दरभंगा से 31 जुलाई व तीन अगस्त को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी, बरौनी से 31 जुलाई व तीन अगस्त को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी, लखनऊ जं. से 31 जुलाई को चलने वाली 12530 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, गोरखपुर से 31 जुलाई को चलने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस के अलावा अमृतसर से 30 जुलाई को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस बदले मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed