{"_id":"5ae1c63e4f1c1b9f098b6b2c","slug":"train-was-on-full-speed-while-hitting-school-van-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर हादसा: 90 की रफ्तार में नौनिहालों की वैन को रौंदते हुए निकली थी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर हादसा: 90 की रफ्तार में नौनिहालों की वैन को रौंदते हुए निकली थी ट्रेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई स्कूली वैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर के दुदही बाजार के पास मानव रहित क्रासिंग पर जिस वक्त स्कूली वैन सीवान-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन से टकराई थी, उस समय उसकी गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
विज्ञापन
इससे पहले पैसेंजर ट्रेन की गति 40-60 किलो मीटर प्रति घंटे ही रहती थी, लेकिन रेल लाइन दोहरीकरण के बाद गति सीमा बढ़ाकर 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई थी।
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन (55075) बृहस्पतिवार को सीवान रेलवे स्टेशन से चली थी। कुशीनगर के दुदही बाजार के पास बहपुरवा मानव रहित क्रासिंग के पास ट्रेन पहुंची तो स्कूली वैन ट्रेन से टकराई और 13 बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन की स्पीड ज्यादा होने के कारण उसे दुदही रेलवे स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन के गार्ड दिलीप यादव को दुदही रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद इस बड़ी दुर्घना की जानकारी मिल सकी। हालांकि गार्ड ने कहा कि स्कूली वैन के ट्रेन से टकराने के बाद झटका लगा था।
पीछे मुड़कर देखा तो एक स्कूली वैन भी पलटी थी। धुआं उठ रहा था लेकिन उसमें विद्यार्थियों के होने की जानकारी नहीं थी। गार्ड के मुताबिक रेल लाइन दोहरीकरण की वजह से ट्रेन की स्पीड करीब 90 किलो मीटर प्रतिघंटा थी। इसी दौरान स्कूली वैन ट्रैक पर आ गई होगी।