फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of Uttar Pradesh for today for 25 July.

Top news of UP: अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी, पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत गंभीर

Sun, 25 Jul 2021 06:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 25 Jul 2021 06:07 PM IST
सार

यूपी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा ने रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया गया है। यहां देखें, आज की सभी बड़ी खबरें:

विज्ञापन
Top news of Uttar Pradesh for today for 25 July.
top 5 news Up - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में अयोध्या की सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही मंत्रिमंडल के कई सदस्यों को चुनाव मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत गंभीर है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रख रही है। यहां पढ़ें आज के सभी बड़े अपडेट:

विज्ञापन


अयोध्या से विधानसभा चुनाव के मैदान में उतर सकते हैं योगी, दोनों उप मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों को भी चुनाव लड़ाने की तैयारी
भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उप मुख्यमंत्रियों डॉ. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य को भी चुनाव लड़ा सकती है। इनके अलावा उन मंत्रियों को भी चुनाव लड़ाया जा सकता है, जो वर्तमान में विधान परिषद सदस्य हैं। इनमें कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का नाम शामिल है। पढ़ें पूरी खबर            
विज्ञापन


हेल्थ अपडेट: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर रखा गया
एसजीपीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत गंभीर है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य संबंधी सभी पहलुओं का ध्यान रखा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर         
विज्ञापन
विज्ञापन


खौफनाक: सीतापुर में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी, महिला का सिर कलम कर शव फेंका
सीतापुर जिले की कोतवाली तालगांव इलाके में शनिवार देर रात हत्यारों ने एक महिला और युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। महिला का सिर कलम कर हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं जबकि युवक की गर्दन और सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे शवों को फेंक कर फरार हो गए हैं। रविवार की सुबह करीब सौ मीटर की दूरी के फासले पर दोनों शव बरामद हुए हैं। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर  

यूपी: अरुणाचल में शहीद मेजर पंकज पांडेय के परिजनों को 50 लाख की सहायता और नौकरी देगी योगी सरकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरुणाचल प्रदेश में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए हरदोई निवासी सेना के मेजर पंकज कुमार पाण्डेय के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। पढ़ें पूरी खबर  


यूपी में बाढ़: मायावती बोलीं- पूर्वांचल की बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए अभी से तैयारी करे योगी सरकार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश के विभिन्न भागों में आई बाढ़ से मुश्किलों का सामना कर रहे लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ऐसे मुश्किल समय सरकार को पूरी संवेदनशीलता से काम करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed