फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Double murder in talgaon kotwali in Sitapur.

खौफनाक: सीतापुर में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी, महिला का सिर कलम कर शव फेंका

Sun, 25 Jul 2021 11:46 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 25 Jul 2021 11:46 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। तालगांव इलाके में मदनापुर गांव के पास पड़रिया-मदनापुर मार्ग पर सड़क किनारे रविवार को करीब 100 मीटर की दूरी पर एक महिला और एक पुरुष का शव पड़ा पाया गया। इसकी सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग और तालगांव मानपुर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Double murder in talgaon kotwali in Sitapur.
वारदात के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले की कोतवाली तालगांव इलाके में शनिवार देर रात हत्यारों ने एक महिला और युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। महिला का सिर कलम कर हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं जबकि युवक की गर्दन और सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे शवों को फेंक कर फरार हो गए हैं। रविवार की सुबह करीब सौ मीटर की दूरी के फासले पर दोनों शव बरामद हुए हैं। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। तालगांव इलाके में मदनापुर गांव के पास पड़रिया-मदनापुर मार्ग पर सड़क किनारे रविवार को करीब 100 मीटर की दूरी पर एक महिला और एक पुरुष का शव पड़ा पाया गया। इसकी सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग और तालगांव मानपुर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने शवों की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन पहचान न हो पाने की दशा में कार्रवाई अज्ञात में दर्ज करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चश्मदीदों के मुताबिक महिला की उम्र करीब 45 साल व युवक की 35 साल है। महिला की सिर कलम कर हत्या की गई है। उसका धड़ सिर से अलग है। उसके हाथ व पैरों पर भी चोटों के निशान पाए गए हैं। शव अर्धनग्न हालत में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पास से टिफिन बॉक्स, एक मास्क व चप्पलें बरामद हुई हैं, जबकि युवक के पास से एक मास्क और चप्पल मिली हैं। दोनों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। चश्मदीदों और पुलिस की माने तो दोनों की हत्या कहीं और की गई है। इसके बाद शव को यहां पर लाकर ठिकाने लगाया गया है।


दोनों की हत्या किसने की, क्यों की, हत्या करने वाले कौन हैं, किस मकसद से हत्या की गई है, यह रहस्य अभी बरकरार है। सीओ लहरपुर राजू कुमार शाव ने बताया कि तालगांव इलाके में सौ मीटर की दूरी पर दो शव मिले हैं। शवों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed