फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati speaks on flood situation in different parts of this country.

यूपी में बाढ़: मायावती बोलीं- पूर्वांचल की बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए अभी से तैयारी करे योगी सरकार

Sun, 25 Jul 2021 05:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 25 Jul 2021 05:46 PM IST
सार

मायावती ने कहा कि यूपी में खासकर पूर्वांचल के इलाकों में हर वर्ष लोग भीषण तबाही झेलते हैं, जिसके प्रति यहां की सरकार को अभी से तैयारी करनी चाहिए जिससे कि जान-माल व पशुधन की बर्बादी तथा लोगों को आगे अति-गरीबी की विपदा से बचाया जा सके।

विज्ञापन
Mayawati speaks on flood situation in different parts of this country.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश के विभिन्न भागों में आई बाढ़ से मुश्किलों का सामना कर रहे लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में सरकार को पूरी संवेदनशीलता से काम करना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी तरह यूपी में खासकर पूर्वांचल के इलाकों में हर वर्ष लोग भीषण तबाही झेलते हैं, जिसके प्रति यहां की सरकार को अभी से तैयारी करनी चाहिए जिससे कि जान-माल व पशुधन की बर्बादी तथा लोगों को आगे अति-गरीबी की विपदा से बचाया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश के विभिन्न भागों व खासकर महाराष्ट्र व गोवा में बाढ़ की विभीषिका से जान-माल व सम्पत्ति की भारी हानि हुई है जो कि अति दुखद है। पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। राज्य सरकारों व केन्द्र को भी आपदा के ऐसे मामलों में पूरी संवेदनशीलता से सक्रियता के साथ काम करना जरूरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि यूपी में भी खासकर पूर्वांचल आदि के लाखों परिवार हर वर्ष बाढ़ की भीषण तबाही झेलते हैं, जिसके प्रति भी यहां की सरकार को अभी से ही सजग होकर सावधानी के सभी कदम उठाना चाहिए ताकि वहां जान-माल व पशुधन की बर्बादी तथा लोगों को आगे अति-गरीबी की विपदा से बचाया जा सके।
 
 


बता दें कि मानसून आने के साथ ही देश के कई हिस्से हर वर्ष भीषण बाढ़ का सामना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed