Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: LDA’s earnings projected to triple; revenue expected to rise from ₹1,000 crore to ₹3,000 crore following b

यूपी: एलडीए की कमाई तीन गुना होने का अनुमान, सीमा विस्तार के बाद 1000 से बढ़कर 3000 करोड़ तक पहुंचेगी आय

Fri, 27 Nov 2026 12:33 PM IST
Akash Dwivedi प्रवेंद्र गुप्ता, लखनऊ
प्रवेंद्र गुप्ता, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 27 Nov 2026 12:33 PM IST
सार

लखनऊ विकास प्राधिकरण की सीमा विस्तार के बाद मानचित्र स्वीकृति से होने वाली सालाना आय तीन गुना बढ़कर तीन हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। नए गांवों को मास्टर प्लान में शामिल कर भू-उपयोग तय किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, बढ़ी हुई आय नए क्षेत्रों में सड़क, नाली और अन्य विकास कार्यों पर खर्च होगी।

विज्ञापन
UP: LDA’s earnings projected to triple; revenue expected to rise from ₹1,000 crore to ₹3,000 crore following b
एलडीए - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीमा विस्तार के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की मानचित्र पास करने से होनी वाली कमाई भी बढ़ जाएगी। अनुमान है कि मौजूदा करीब 1000 करोड़ रुपये की सालाना कमाई 3000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। अभी प्राधिकरण नगर निगम की सीमा के अलावा 306 गांवों में होने वाले निर्माण के मानचित्र पास कर शुल्क लेता है।

विज्ञापन


पहले यह सालाना कमाई करीब 500-600 करोड़ रुपये थी लेकिन एक साल से नई भवन निर्माण उपविधि लागू होने के बाद इसमें इजाफा हुआ है। नई उपविधि में नियमों को सरल करते हुए अवैध निर्माण को वैध कराने के लिए तय सीमा तक शमन मानचित्र की व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन


इसके बाद शमन कराने वालों की संख्या बढ़ी है जिससे एलडीए की आमदनी में भी वृद्धि हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि इस साल अब तक करीब 900 करोड़ रुपये की आय हो चुकी है और मार्च तक यह आंकड़ा 1000 करोड़ रुपये पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब एलडीए सीमा विस्तार के बाद शामिल गांवों में मानचित्र पास करने लगेगा तो यह आय करीब तीन गुना हो जाएगी। यह जरूर है कि पहले साल इसमें 100 से 200 करोड़ रुपये का ही इजाफा होगा। हालांकि, जैसे-जैसे मानचित्र पास कराने वालों की संख्या बढ़ेगी और अवैध निर्माण पर सख्ती होगी यह आमदनी तीन गुना तक हो जाएगी।

Trending Videos

मास्टर प्लान में शामिल होंगे नए गांव

अभी एलडीए मास्टर प्लान 2031 पर काम कर रहा है। इसके अनुरूप तय किया जा रहा है कि कहां पर मकान, दुकान आदि बनाए जा सकते हैं और कहां पर सड़कें और नाले बनेंगे। कुल मिलाकर हर निर्माण और उपयोग के हिसाब से जमीन का भू-उपयोग तय होगा।

इसी हिसाब से मानचित्र पास करने का शुल्क भी लगता है। सीमा में आने वाले नए गांवों को पहले मास्टर प्लान में शामिल किया जाएगा और फिर उस हिसाब से भू-उपयोग तय किया जाएगा। इससे पहले जमीन का सर्वे होगा।

 

जमीन की कीमत में भी होगा इजाफा

जमीन के कारोबार से जुड़े एक जानकार ने बताया कि जो इलाका एलडीए की सीमा में आने वाला है वहां अभी मुख्य सड़कों पर बहुत कम जमीन है। हालांकि, इनसे लगे इलाकों पर जमीन की कीमत 800 से 1000 रुपये प्रति वर्गफीट है। सड़क की चौड़ाई और लोकेशन के हिसाब से भाव हैं। 

एलडीए की सीमा में नए गांवों के शामिल होने के बाद जमीनों के रेट दोगुना तक हो जाएंगे। एलडीए की नई आवासीय योजनाओं नैमिष नगर, वरुण विहार, आईटी सिटी और वेलनेस सिटी में जमीन की कीमत 2800 से 5500 रुपये प्रति वर्गफीट तक है।

 

बढ़ी आय नए इलाकों के विकास पर खर्च होगी

एलडीए के वीसी अनुज सिंह ने बताया कि नए इलाकों में मानचित्र पास होंगे तो एलडीए की आय भी बढ़ेगी। हालांकि, सबसे जरूरी बात यह है कि इससे नियोजित विकास होगा और अवैध निर्माण पर रोक लगेगी। मानचित्र पास करने से मिलने वाला पैसा विकास कार्यों पर ही लगाया जाता है। बढ़ी आय नए इलाकों के विकास पर खर्च होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed